एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बेशक अब तक फिल्मों से दूरी बनाई हुई हो, बावजूद इसके वो हमेशा किसी न किसी वजह से लाइलाइट में बनी रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है, ऐसे में कृष्णा आये दिन अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर करती रहती है। जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल होती जाती है।

हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के लिए बेहद हॉट फोटोशूट कराया है। अब इसी फोटोशूट की लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है, तस्वीरों में वह अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं फैंस उनकी इन तस्वीरों को देख लट्टू हुए जा रहे है साथ ही कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बोल्ड अंदाज में आई नजर
कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर बेक टू बेक अपनी तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। हालिया शेयर की हुई इन तस्वीरों में वह ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लैक पैंट पहनी हुई है। इस दौरान वह पैंट के बटन खोलकर बोल्ड अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं कृष्णा इस तरह जबरदस्त अंदाज में देख फैंस क्रेजी हो गए हैं।
फैंस ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
कृष्णा श्रॉफ की ये हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस खूब कमेंट्स कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा- ‘वाओ यह सिजलिंग और हॉट है। अन्य ने यूजर ने लिखा- ‘ब्यूटीफुल टैटू।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘वर्ल्ड क्लास ब्यूटी। वहीं कृष्णा की इस तस्वीर पर उनकी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने कमेंट में फायर का इमोजी बनाया है।

कृष्णा श्रॉफ फिटनेस फ्रीक है वो अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। बता दें कृष्णा श्रॉफ एमएमए मैट्रिक्स फिटनेस सेंटर और मैट्रिक्स फाइट नाइट की फाउंडर भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



