‘ससुराल सिमर का’ फेम Krissann Barretto बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी

Krissann Barretto Pregnant

Krissann Barretto Pregnant: ‘ससुराल सिमर का’ और ‘कैसी ये यारियां’ में नजर आईं एक्ट्रेस क्रिसैन बैरेटो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह चर्चाओं में हैं. वो और उनके पति नाथन करमचंदानी जल्द ही पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं. इस बात की जानकारी खुद क्रिसैन बैरेटो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी है. दरअसल उन्होंने वैलेंटाइंस डे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें क्रिसैन बैरेटो और उनके पति एक न्यूजपेपर पकड़े हुए हैं, जिस पर लिखा है- Baby is coming. इसके बाद वो न्यूजपेपर हटाते हैं, तो क्रिसैन का बेबी बंप नजर आता है.

Krissann Barretto Baby Bump: क्रिसैन बैरेटो ने वीडियो में दिखाया बेबी बंप, अनाउंस की प्रेग्नेंसी

वीडियो में क्रिसैन बैरेटो के पति उनके बेबी बंप पर हाथ रखकर सहलाते हैं और सिर पर चूमते हैं. इस कपल का ये प्यार भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो के साथ क्रिसैन ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘1 + 1 = 3…लगभग चार साल बाद एक ही देश में हमारा पहला वैलेंटाइन डे रहा, और और शायद आखिरी बार जब हम दोनों साथ में वैलेंटाइन डे मनाएंगे। प्यार समंदर पार करके हमें घर ले आया और अब यह मेरे दिल में धड़कता है। कभी लॉन्ग डिस्टेंस था और हम हमेशा साथ। पति-पत्नी से बेबी डैडी और बेबी मम्मा बनने तक का सफर.’

Krissann Barretto Announces Pregnancy: क्रिसैन बैरेटो ने पति से की थी दो बार शादी

Krissann Barretto Pregnant
Krissann Barretto Pregnant (Source: Social Media)

अगर क्रिसैन बैरेटो और नाथन करमचंदानी की बात करें, तो उन्होंने अप्रैल 2022 में सगाई थी. जिसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2023 में कोर्ट मैरिज की. फिर इसके छह महीने बाद क्रिसैन बैरेटो ने पति नाथन के साथ दोबारा शादी की और पूरे पारंपरिक अंदाज में सारे रीति-रिवाज फॉलो करते हुए उनका हाथ थामा था. पहले तो क्रिसैन बैरेटो ने नाथन संग क्रिश्चियन वेडिंग की और फिर हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे.

Krissann Barretto Pregnant: क्या करते हैं क्रिसैन बैरेटो के पति और क्रिसैन?

Krissann Barretto Pregnant
Krissann Barretto Pregnant (Source: Social Media)

क्रिसैन बैरेटो के पति नाथन करमचंदानी इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन हैं और यूके के रहने वाले हैं. शादी से पहले वो और क्रिसैन कई साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे. इसी के साथ आपको बता दें कि, क्रिसैन एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘कैसी ये यारियां’ और ‘ससुराल सिमर का’ के अलावा ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘एस ऑफ स्पेस 2’ और ‘इश्कबाज’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है.

Read More: Hina Khan बनने वाली हैं मां? मुनव्वर फारूकी के शो में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।