पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा पिछले कुछ दिनों से शादी को लेकर चर्चा में हैं. फरवरी के महीने में कपल की सगाई की खबर सामने आई थी, तब से फैंस को कपल की वेडिंग का इंतजार था. वहीं कपल 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए है. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है.
- पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा पिछले कुछ दिनों से शादी को लेकर चर्चा में
- वहीं कपल 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए
दिल्ली में लिए सात फेरे
पुलकित और कृति की शादी दिल्ली एनसीआर मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत में हुई है. कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त थे. कृति और पुलकित ने भारतीय रीति-रिवाज से शादी की है. शादी के दौरान पुलकित ने लाइट ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी हैं. वहीं कृति पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
कपल ने शेयर की वेडिंग फोटो
कृति और पुलकित ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है. लाइट और डार्क पिंक कलर के लहंगे में कृति बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कृति ने पिंक कलर के लहंगे के साथ सिल्वर स्टोन ज्वैलरी कैरी की है. लाइट मेकअप में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं. वहीं पुलकित ग्रीन कलर की शेरवानी में जच रहे हैं. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटो वायरल हो रही है.
पुलकित-कृति की लव स्टोरी
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा के बीच लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई, जब ये दोनों ‘पागलपंती’ के सेट पर मिले थे। यहीं से इनका प्यार परवान चढ़ा। और बॉन्ड स्ट्रॉन्ग हो गया। एक्टर की पहली शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी और 11 महीने में टूट गई थी। इसके पीछे अलग-अलग वजह बताई जाती है। कोई किसी एक्ट्रेस को जिम्मेदार ठहराता है तो कोई इन दोनों के बीच मनमुटाव और आरोपों का जिक्र करता है। खैर। अब एक्टर नई शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने शादी कर ली है। जिसमें उन्होंने हरे रंग की शेरवानी और कृति ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है।
पुलकित और कृति के शादी की फोटो
एक्ट्रेस ने चार स्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह दोनों साथ में हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। किसी में दोनों ने एक-दूसरे को बाहों में जकड़ा हुआ है और एक्ट्रेस दूल्हेराजा के माथे को चूमती नजर आ रहा हैं। इसके अलावा एक फोटो तो और भी प्यारी है, जिसमें एक्टर कृति के गले में मंगलसूत्र पहना रहे हैं। वहीं, शादी के बाद कृति मांग में सिंदूर भरे भी बेहत खूबसूरत लग रही हैं।


Download Android App
Download iOS App






