बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। कपल इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। इसी बीच बीते दिन यानी 30 दिसंबर को पुलकित सम्राट ने अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने खूब सारी फोटो शेयर कर उन पर प्यार लुटाया। वहीं हाल में एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें खास अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया है।
शेयर की रोमांटिक फोटोज
कृति द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कपल एक साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं, जो खुशी और गर्मजोशी से भरपूर है. चाहे घर पर आरामदेह पल हों या साथ में एडवेंचर, तस्वीरों ने प्रशंसकों को उनके खुशनुमा और बेफिक्र रिश्ते की झलक दिखाई. पिछले महीने, इस जोड़े ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां साझा की थी.
बता दें कि कृति और पुलकित ने 15 मार्च को शादी की थी. दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लव कपल ने लिखा कि गहरे नीले आसमान से लेकर सुबह की ओस तक. उतार-चढ़ाव के बीच, यह सिर्फ तुम हो. शुरुआत से लेकर अंत तक, हर पल, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है, तो यह तुम ही हो.
इस जोड़ी ने पहली बार 2018 की फिल्म “वीरे की वेडिंग” में साथ काम किया था. वे 2019 की कॉमेडी “पागलपंती” में भी नजर आए. इसके अलावा, कृति ने पुलकित के साथ बेजॉय नांबियार की “तैश” में काम किया, जिसमें हर्षवर्धन राणे, जिम सर्भ, संजीदा शेख और अभिमन्यु सिंह भी थे.


Download Android App
Download iOS App



