विराट कोहली के डिप्रेशन के लिए KRK ने अनुष्का शर्मा को ठहराया जिम्मेदार, ट्विटर से डिलीट करनी पड़ी सारी पोस्ट

Summary :

फिल्म क्रिटिक कहने वाले अभिनेता और फिल्म प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके ने अब इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपने निशाने पर लिया हैं। जिसको लेकर अब विवाद काफी ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आ रहा हैं।

इन दिनों बॉलीवुड की गलियारों में काफी गरमा-गर्मी का माहौल देखने को मिल रहा हैं।इसी बीच अब एक और विवाद तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा हैं। दरअसल खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले अभिनेता और फिल्म प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके (KRK) एक बार फिर से विवादों में फसते हुए नजर आ रहे हैं। केआरके बॉलीवुड के हस्तियों को टारगेट करते हुए उनपे टिप्पणियां करते हुए नजर आते हैं।  इसी बीच  केआरके ने अब इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपने निशाने पर लिया हैं।  जिसको लेकर अब विवाद काफी ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आ रहा हैं। 
दरअसल,बीते दिन एशिया कप के अंतर्गत और भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ। वही ठीक इससे पहले विराट कोहली ने यह कहकर सबको हैरत में डाल दिया है कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।वही केआरके ने अब इस बात का मुद्दा बनाते हुए बीते दिन ट्विटर पर लिखा, “विराट कोहली भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जो डिप्रेशन की समस्या का सामना कर रहे हैं। ये है रिजल्ट एक हीरोइन से शादी करने का। निश्चित तौर पर उसने ही उनके दिमाग में डिप्रेशन की समस्या डाली होगी।” 
KRK drops surname Khan, he is now Kamal Rashid Kumar; fans react
वही केआरके का ये ट्वीट देखने के बाद अब ये तो साफ़ दिख रहा हैं की केआरके ने कोहली के डिप्रेशन के लिए उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है।वही केआरके ने आगे एक दूसरे ट्वीट में लिखा है, “एक नॉर्थ इंडियन स्ट्रॉन्ग बॉय विराट कोहली को डिप्रेशन की बीमारी कैसे हो गई? “इतना ही नहीं, उन्होंने विराट के डिप्रेशन वाले दावे के बावजूद उनकी टीम इंडिया में मौजूदगी पर भी सवाल खड़ा किया और सिलेक्टर्स को निशाने पर लिया।
केआरके ने लिखा है, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि जब विराट कोहली खुद यह स्वीकार कर रहे हैं कि वे डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं तो वे एशिया कप 2022 के लिए बनाई गई भारतीय टीम में कैसे शामिल हुए? क्या सिलेक्टर्स को भी डिप्रेशन की समस्या है?”वही जब केआरके का यह ट्वीट विवादों में फसता हुआ दिखने लगा तो अभिनेता ने झट से अपनी सारी ट्वीट डिलीट कर दिया।
पिछले दिनों एक बातचीत में विराट कोहली ने अपनी मानसिक हालत पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “मुझे यह स्वीकार करने में बिल्कुल भी शर्म नहीं है कि मेरी मानसिक हालत ठीक नहीं है। 
यह महसूस करने के लिए सामान्य बात है। लेकिन हम बात नहीं करते। क्योंकि हमें झिझक होती है। हम खुद को मानसिक रूप से कमजोर नहीं बताना चाहते। मेरा यकीन मानिए खुद को झूठे तौर पर मजबूत बताना कमजोर स्वीकार करने से ज्यादा खतरनाक है।
“वही ये पहली बार नहीं हैं जब विराट के परिशानियों का कारन अनुष्का  जा रहा बल्कि इससे पहले भी कई बार अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया जा चूका हैं।  

Desk Team