सलमान से पंगा लेने के बाद केकेआर ने अर्जुन कपूर को बताया अपना अच्छा दोस्त, बोले-‘असली मर्द’

Summary :

कमाल राशिद खान उन कलाकारों में से एक है जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं।

कमाल राशिद खान उन कलाकारों में से एक है जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। दरअसल बीते दिनों केआरके सुपरस्टार सलमान खान से पंगा लेकर बुरी तरह फंस चुकें हैं। जिसके बाद उन्हें सिंगर मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर घेरा, लेकिन ये मामला यही शांत नहीं हुआ जिसके बाद उन्होंने गोविंदा का नाम लेते हुए उन्होंने एक ट्वीट किया, हालांकि इसके बाद उन्हें अपनी सफाई भी दी।
खैर, इतना सब होने के बावजूद केआरके शांत बैठने का नाम नहीं ले रहे हैं और अब उन्होंने इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर में अर्जुन कपूर का घसीटा है। यही नहीं उन्होंने अर्जुन कपूर को अपना सच्चा दोस्त बताते हुए उन्हें असली मर्द बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने अकाउंट अनलॉक कर लिया है। केआरके की ये ट्वीट अब वायरल हो रहा है।
बता दें, सलमान के साथ केआरके का विवाद अब विकराल रूप ले रहा है। ऐसे में केआरके ने पहले गोविंदा और अब केआरके ने अर्जुन कपूर को अपना सच्चा दोस्त और असली मर्द बताते हुए एक ट्वीट किया है। केआरके ने अर्जुन कपूर को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा, ‘शुक्रिया अर्जुन भाई, आपकी कॉल और लंबी बातचीत के लिए. अब मैं समझा कि बॉलीवुड में सिर्फ आप ही मेरे अच्छे दोस्त हो और सिर्फ आप ही असली मर्द को जो किसी से नहीं डरता। अब मैं कभी आपकी फिल्मों का निगेटिव रिव्यू नहीं करूंगा। 

याद दिला दें, कमाल का इन दिनों इंडस्ट्री में एक्टर सलमान खान और उनके समर्थकों के साथ विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि उन्होंने सलमान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के लिए एक प्रतिकूल समीक्षा साझा की तो सलमान के वकीलों ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दी। 
इस मामले पर सलमान खान सलमान का चुप नहीं बैठे और उन्होंने लीगल टीम ने बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया था कि यह केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के उन्हें भ्रष्ट बताया है और उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन पर धोखाधड़ी और पैसों की हेरफेर का आरोप लगाया है। 
गौरतलब है इससे पहले केआरके मशहूर अभिनेता गोविंदा का नाम भी घसीट चुकें है , जिसकी सफाई उन्होंने ट्वीट कर दी. उन्होंने कहा था कि वह जिस गोविंदा की बात कर रहे थे, वह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा नहीं, बल्कि उनके दोस्त हैं, जिनका नाम भी गोविंदा है।

Desk Team