केआरके ने कार्तिक आर्यन को सहारा बनाकर साधा अक्षय कुमार पर निशाना, बोले अक्षय का अंत यहीं से शुरू

Summary :

एक बार फिर केआरके अपने ट्वीट के चलते चर्चा में हैं और इस बार उन्होंने कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार के लिए ट्वीट किया है और कार्तिक आर्यन की मदद से अपना उल्लू सीधा कर लिया। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा है कि अक्षय कुमार का अंत यहीं से शुरू होता है।

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी करियर को बुलंदियों पर है। उनकी लेटेस्ट फिल्म भूल भुलैया 2 ऑडियंस को खूब पसंद आई। ये फिल्म बेहद कम समय में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गयी। वही देखते ही देखते भूल भुलैया 2 कमाई के मामले में 150 करोड़ का आकड़ा भी जल्द ही पार कर जाएगी। ये कार्तिक आर्यन की बड़ी कामयाबी है। खबर तो ये भी आ रही है कि इस फिल्म की सक्सेस के बाद एक्टर ने अपनी फीस भी बढ़ा ली है। 
वही इसी बीच अब KRK ने उनकी मदद से अपना उल्लू सीधा कर लिया है। आपको बता दे, केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने ट्वीट्स से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। बॉलीवुड मे शायद ही कोई शख्स बचा होगा जो अबतक उनके निशाने पार नहीं आया। 
इस बीच एक बार फिर केआरके अपने ट्वीट के चलते चर्चा में हैं और इस बार उन्होंने कार्तिक आर्यन और ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के लिए ट्वीट किया है। 
अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा है कि अक्षय कुमार का अंत यहीं से शुरू होता है। दरअसल, केआरके ने अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं इधर इस बात को कंफर्म करता हूं कि हाउसफुल 5, कार्तिक आर्यन करेगा… जो अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी फिल्म है। अक्षय कुमार का अंत यहीं से शुरू होता है। अक्की भाई आप बहुत अच्छे आदमी थे, ऊपरवाला आपको खुश रखे… कनाडा में मिलते हैं भाई।’

बता दें कि केआरके के ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं। एक ओर जहां अक्षय कुमार के फैन्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कार्तिक के फैन्स उनके इस ट्वीट को सपोर्ट करते दिख रहे हैं। हालांकि वो ये भी कह रहे हैं कि अक्षय का अंत नहीं हो सकता है। 

याद दिला दें कि इससे पहले केआरके ने अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए भी ट्वीट किया था और सवाल उठाया था कि ट्विंकल खन्ना पब्लिसिटी की इतनी भूखीं क्यों है? अब पिछली बार की तरह ही इस बार भी केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 

Desk Team