KRK Troll Varun Dhawan: बॉलीवुड में कब कौन KRK यानी कमाल आर खान के निशाने पर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। बात चाहे किसी नई फिल्म के ट्रेलर की हो या फिर किसी स्टार की पर्सनल लाइफ की, KRK अपनी उल्टे-सीधे बयान से सोशल मीडिया का पारा बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, KRK ने इस बार बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पर ताना मारा है। वजह बनी वरुण की खेत में काम करते हुए शेयर की गई कुछ नई तस्वीरें, जिन्हें देखते ही KRK ने एक्स (ट्विटर) पर अपनी भड़ास निकाल दी।
खेत में फावड़ा थामे दिखे वरुण, KRK बोले- ‘एक्टिंग छोड़कर सही काम पकड़ा’
Finally, Varun Dhawan has understood that he can’t be an actor, so he has started farming. This is your job @Varun_dvn Bhai. pic.twitter.com/9TzPiDd2Jl
— KRK (@kamaalrkhan) September 3, 2026
वरुण धवन ने हाल ही में सफेद कपड़ों में खेत के बीच पोज़ देते हुए और खेती का काम संभालते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। इसे लेकर KRK ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आखिरकार, वरुण धवन को यह समझ आ ही गया कि वे एक्टर नहीं बन सकते, इसलिए उन्होंने खेती शुरू कर दी है। वरुण भाई, यही आपका असली काम है।“ KRK के इस ट्वीट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
कई यूज़र्स ने KRK के इस बयान पर फीडबैक दी। एक यूज़र ने लिखा, “खेती करना बहुत मुश्किल काम है, एक्टिंग तो फिर भी आसान है।“ वहीं एक दुसरे यूज़र ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा, “सफेद कपड़ों में खेती? अभी तो बहुत कुछ सीखना बाकी है।”
पहली बार नहीं, पहले भी कई बार वरुण को निशाना बना चुके हैं KRK

यह पहली बार नहीं है जब KRK ने वरुण धवन को ताना मारा हो। इससे पहले भी वे कई मौकों पर वरुण की एक्टिंग और फिल्मों का मज़ाक उड़ा चुके हैं:
-
पर्सनैलिटी राइट्स पर मज़ाक: जब वरुण अपने पर्सनैलिटी राइट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट गए, तब KRK ने वीडियो बनाकर कहा था कि वे खुद को बहुत बड़ा सुपरस्टार समझते हैं।
-
मूवी क्लैश पर ताना: वरुण की फिल्मों की रिलीज़ डेट बदलने पर KRK ने दावा किया था कि उनकी वॉर्निंग के डर से डेट बदली गई है, फिर भी फिल्म फ्लॉप ही होगी।
-
मुफ्त सलाह: बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यू बंद करने के नाम पर KRK ने वरुण धवन, कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन जैसे एक्टर्स को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर तक दे डाला था।
यूज़र्स ने दी मिले झूले रिएक्शंस, किसी ने किया सपोर्ट तो किसी ने उड़ाया मज़ाक

KRK के इस ट्वीट के बाद जहां कुछ लोग वरुण धवन की एक्टिंग स्किल पर सवाल उठाने लगे, वहीं वरुण के फैंस उनके बचाव में उतर आए। फैंस का कहना है कि खेत में समय बिताना और अपनी जड़ों से जुड़ना कोई गलत बात नहीं है। कई लोगों ने KRK को सलाह दी कि वे दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
KRK का ये कंट्रोवर्शियल ट्वीट आने वाले दिनों में सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त बवाल मचाएगा। अक्सर ऐसी बातों पर चुप रहने वाले वरुण Dhawan शायद इस पर भी कोई सीधा रिएक्शन न दें और अपनी फिल्मों की शूटिंग में बीजी रहें। हालांकि, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर वरुण के फैंस और KRK के सपोर्टर्स के बीच मीम्स और ट्रोलिंग की जंग जारी रहने वाली है।
Read More: Mirzapur Movie के लिए Kaleen Bhaiya ने वसूली भारी फीस, Munna Bhaiya से 5 गुना ज्यादा..


Download Android App
Download iOS App




