धनिया से लेकर मखाना तक, जन्माष्टमी के मौके पर घर पर आसानी से बनाएं ये 4 टेस्टी और हेल्दी लड्डू

Summary :

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान कृष्ण को भोग लगाने और व्रत के दौरान सेवन करने के लिए चार टेस्टी और सेहतमंद लड्डू बनाने की विधियां बताई गई हैं जन्माष्टमी पर शुभ माने जाने वाले इन लड्डुओं को सूखे धनिया पाउडर को घी में भूनकर, पिसी चीनी, बारीक कटे मेवे (काजू, बादाम) और इलायची पाउडर मिलाकर बनाया जाता है।

4 Type Laddu for Janmashtami: कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का त्‍योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन कृष्ण भक्तों के लिए बहुत ज्यादा खास होता है। इस दिन कृष्ण जी की पूजा करने वाले सभी लोग व्रत रखते हैं और घर के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाते हैं। अगर आप भी इस साल कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के शुभ मौके पर कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको 4 तरह के टेस्टी और हेल्दी लड्डू बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे बनाकर आप भोग लगा सकते हैं और खा भी सकते हैं।

जन्‍माष्‍टमी पर बनाएं ये 4 टेस्टी लड्डू

1. धनिया के लड्डू

Kanha ji favorite laddu recipe
Kanha ji favorite laddu recipe (Source: Social Media)

धनिया का प्रसाद जन्माष्टमी पर बहुत शुभ माना जाता है। इसे बनाने के लिए सूखे धनिया पाउडर को देशी घी में धीमी आंच पर भून लें। इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी या बूरा बारीक कटे हुए काजू, बादाम और इलायची पाउडर मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। यह व्रत के लिए सबसे सही माने जाते हैं।

2. मखाना लड्डू

Janmashtami special bhog
Janmashtami special bhog (Source: Social Media)

मखाना व्रत में खाया जाने वाला एक टेस्टी और हेल्दी फ़ूड है। इसे बनाने के लिए मखाने को घी में कुरकुरा होने तक भून लें। फिर इसे दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें भुने हुए मेवे, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और पिघला हुआ गुड़ या चीनी की चाशनी मिलाकर लड्डू बांध लें। इसे आप भोग लगाने के साथ-साथ व्रत में भी खा सकते हैं।

3. नारियल के लड्डू

Vrat special 4 types laddu recipe
Vrat special 4 types laddu recipe (Source: Social Media)

ये टेस्टी नारियल के लड्डू बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में नारियल का बुरादा डालकर हल्का भून लें। फिर इसमें भुने हुए मेवे, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और पिघला हुआ गुड़ या चीनी की चाशनी मिलाकर लड्डू बांध लें। इसे आप व्रत में खा सकते हैं

4. गोंद और मेवा के लड्डू

4 Type Laddu for Janmashtami
4 Type Laddu for Janmashtami (Source: AI)

गोंद और मेवा के लड्डू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। सबसे पहले एडिबल गोंद को घी में तलकर फुला लें और फिर उसे मैश कर लें। फिर इसमें काजू, बादाम और किशमिश को घी में भूनकर गोंद के साथ मिलाएं। लास्ट में पिसी चीनी गुड़ और थोड़ा गरम घी डालकर मिलाकर लड्डू बांध लें।

Also Read: जन्माष्टमी व्रत में नहीं होगी थकान और कमजोरी, दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।