Noina की बीमारी निकली झूठ! Tulsi ने किया सबसे बड़ा खुलासा, Mihir के सामने टूटा विश्वास

Summary :

KSBKBT 2 1 April Spoiler Alert: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में कहानी अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। जहां एक तरफ नोयना ने अपनी “आखिरी इच्छा” बताकर सबको भावुक कर दिया था, वहीं अब उसके पीछे का असली सच सामने आने वाला है। KSBKBT 2 1 April Spoiler Alert: आखिरी इच्छा के नाम पर खेला गया बड़ा गेम रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोयोनिका ने मिहिर को पाने के लिए अपनी बीमारी का झूठा नाटक रचा। उसने दावा किया कि उसे गंभीर बीमारी है और वह मरने से पहले मिहिर की पत्नी बनना चाहती है।…

KSBKBT 2 1 April Spoiler Alert: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में कहानी अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। जहां एक तरफ नोयना ने अपनी “आखिरी इच्छा” बताकर सबको भावुक कर दिया था, वहीं अब उसके पीछे का असली सच सामने आने वाला है।

KSBKBT 2 1 April Spoiler Alert: आखिरी इच्छा के नाम पर खेला गया बड़ा गेम

KSBKBT 2 1 April Spoiler Alert
KSBKBT 2 1 April Spoiler Alert ( Source : Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोयोनिका ने मिहिर को पाने के लिए अपनी बीमारी का झूठा नाटक रचा। उसने दावा किया कि उसे गंभीर बीमारी है और वह मरने से पहले मिहिर की पत्नी बनना चाहती है। इस बात से तुलसी और पूरा विरानी परिवार इमोशनल रूप से टूट गया था। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब तुलसी को इस पूरे मामले पर शक होने लगता है। उसे महसूस होता है कि कहीं न कहीं कुछ गलत है। यही शक आगे चलकर एक बड़े खुलासे की वजह बनता है।

KSBKBT Noina fake Illness: तुलसी ने खोली पोल – डॉक्टर से सामने आया असली सच

KSBKBT Noina fake Illness
KSBKBT Noina fake Illness ( Source : Social Media)

तुलसी, जो हमेशा सच का साथ देती है, इस बार भी चुप नहीं बैठती। वह सीधे नोयना के डॉक्टर से जाकर मिलती है और वहीं उसे चौंकाने वाला सच पता चलता है। डॉक्टर से बातचीत के बाद तुलसी को मालूम चलता है कि नोयना को कोई भी जानलेवा बीमारी नहीं है। वह पूरी तरह ठीक है और सिर्फ मिहिर के करीब आने के लिए यह झूठा ड्रामा कर रही है।

यह सच्चाई जानकर तुलसी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। जिस औरत के लिए उसने अपने रिश्ते तक दांव पर लगा दिए, वही उसे और उसके परिवार को बेवकूफ बना रही थी। अब सवाल यह है कि क्या तुलसी तुरंत सबके सामने यह सच लाएगी या सही वक्त का इंतजार करेगी?

KSBKBT 2 Twist: मिहिर के सामने टूटेगा भरोसा, नोयना की होगी बेइज्जती?

KSBKBT 2 Twist
KSBKBT 2 Twist ( Source : Social Media)

जैसे ही यह सच सामने आएगा, मिहिर के लिए यह सबसे बड़ा झटका साबित होगा। जिस नोयना के लिए वह अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेने जा रहा था, वही उसे धोखा दे रही थी। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में तुलसी नोयना का पर्दाफाश पूरे परिवार के सामने कर सकती है। इससे ना सिर्फ नोयना की साजिश खत्म होगी, बल्कि मिहिर और तुलसी का रिश्ता भी फिर से मजबूत हो सकता है। हालांकि, यह भी देखना दिलचस्प होगा कि नोयना इस सच के सामने आने के बाद क्या नया कदम उठाएगी। क्योंकि उसका जुनून अब भी खत्म नहीं हुआ है।

आने वाले एपिसोड में सबसे बड़ा ड्रामा तब देखने को मिलेगा जब तुलसी नोयना का झूठ सबके सामने लाएगी। क्या मिहिर, तुलसी से माफी मांगेगा? क्या नोयना घर से बाहर कर दी जाएगी या फिर कोई नया प्लान लेकर वापस आएगी? कहानी अब और भी ज्यादा इमोशनल और सस्पेंस से भरने वाली है।

Read More: मौत से पहले दुल्हन बनना चाहती है Noina… क्या Tulsi तोड़ देगी अपना ही रिश्ता…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।