KSBKBT 2 10 June Spoiler Alert: टीवी के सबसे पॉपुलर और दर्शकों के पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) की कहानी में इन दिनों एक के बाद एक कई बड़े ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो में आ रहे नए ट्विस्ट और टर्न्स ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से चिपका कर रखा है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि घर के अंदर का माहौल पूरी तरह से बदलने वाला है। नंदिनी ने अब नंदिनी तुलसी के खिलाफ हो गई है, वहीं सालों बाद करण की घर में वापसी होने जा रही है जिससे पूरी कहानी पलटने वाली है।
KSBKBT 2 10 June Spoiler Alert: तुलसी ने समझाया ‘बिजनेस’ का असली गणित

शो की शुरुआत में देखने को मिलेगा कि पार्थ अपनी मां और बिजनेस को लेकर काफी परेशान है और उसका यह गुस्सा वैष्णवी पर निकल जाता है। लेकिन घर की बड़ी यानी तुलसी, वैष्णवी को अकेले में समझाती है। तुलसी कहती है कि पार्थ तुमसे नाराज नहीं है, बल्कि वह अपनी जिंदगी और काम से थोड़ा निराश है। उसके सामने अब रियो नाम का एक बड़ा कॉम्पिटीशन आकर खड़ा हो गया है, जिसे उसके खुद के पिता ने पाला है। पार्थ अपनी यह परेशानी किसी से कह नहीं पा रहा है, इसलिए उसका गुस्सा तुम्हारे ऊपर निकल गया। तुलसी यह भी बताती है कि पार्थ को वैष्णवी का बर्थडे याद था और वह सुबह से इसकी तैयारियों में लगा था।
तुलसी की यह बात सुनते ही वैष्णवी का दिल पूरी तरह पिघल जाता है। वह पार्थ को मनाने के लिए सीधे उसके केबिन में पहुंच जाती है। वहां जाकर वह पार्थ को अपने जन्मदिन का केक खिलाती है और प्यार से कहती है कि अभी मेरा बर्थडे खत्म नहीं हुआ है, हम इसे अब भी अच्छे से मना सकते हैं। हालांकि, पार्थ अभी भी अंदर से बहुत परेशान है, इसलिए वह बिना कुछ बोले सिर्फ केक खाकर वहां से चुपचाप निकल जाता है। इसके बाद पार्थ अकेले में बैठा होता है तो तुलसी वहां पहुंचती है।
पार्थ अपना सारा दर्द तुलसी के सामने रोते हुए बयां करता है कि जब से रियो आया है, तब से वह उसके पीछे पड़ा है। ऊपर से तुलसी ने बिजनेस की ‘पावर ऑफ अटॉर्नी‘ भी रियो को दे दी, जिससे पार्थ का दिल टूट गया है। वह कहता है कि रियो को देखकर उसकी मां (नंदिनी) अंदर ही अंदर घुट रही हैं क्योंकि उन्हें अपना पुराना बीता हुआ कल याद आ जाता है। तब तुलसी उसे ज्ञान देती है कि नंदिनी का अतीत कोई नहीं बदल सकता, लेकिन रियो बेकसूर है क्योंकि गलती रियो की नहीं, उसके पिता की थी।
KSBKBT 2 Twist: नंदिनी ने बीच बहस में नीयति को दी चुप रहने की हिदायत

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब तुलसी के सिर्फ एक फोन कॉल पर करण सालों बाद मुंबई वापस लौट आता है। करण को इतने लंबे समय बाद अचानक घर में देखकर परिवार का हर एक सदस्य बेहद खुश हो जाता है। करण घर आते ही सबसे पहले नीयति से मिलता है और उसका हाल-चाल पूछता है। नीयति भी भावुक हो जाती है और सालों तक उसकी और परिवार की देखभाल करने के लिए करण को दिल से शुक्रिया कहती है।
लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती। तुलसी तुरंत करण के सामने बिजनेस का मुद्दा उठाती है। तुलसी कहती है कि मैंने बिजनेस की ‘पावर ऑफ अटॉर्नी‘ रियो के नाम कर दी है, क्या इस फैसले से घर में किसी को कोई दिक्कत या असहमति है? यह सुनते ही नंदिनी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।
नंदिनी सीधे तुलसी पर वार करते हुए कहती है कि आप साफ-साफ कहिए ना कि आपने मेरी शिकायत करने के लिए ही करण को यहां मुंबई बुलाया है, इसी बीच जब नीयति दोनों की बहस के बीच में बोलने की कोशिश करती है और पूछती है कि इस फैसले में गलत क्या है, तो नंदिनी को बहुत गुस्सा आ जाता है। नंदिनी सरेआम नीयति का मुंह बंद कराते हुए चिल्लाती है और कहती है कि तुम एकदम चुप रहो, तुम्हें हमारे परिवार के आपसी मामलों के बीच में बोलने का कोई हक नहीं है। नंदिनी के इस रूप को देखकर घर के बाकी लोग पूरी तरह दंग रह जाते हैं।
KSBKBT 2 Maha Epsiode: क्या अब बिखर जाएगा तुलसी का परिवार?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के इस महाएपिसोड में ड्रामा यहीं पर खत्म नहीं होता है। नंदिनी रियो से साफ कह देती है कि उसे रियो से कोई पर्सनल दुश्मनी या परेशानी नहीं है, बल्कि उसे परेशानी तुलसी के इस एकतरफा फैसले से है। नंदिनी का कहना है कि पार्थ इतने सालों से दिन-रात एक करके इस पूरे बिजनेस को संभाल रहा है, उसे आगे बढ़ा रहा है, लेकिन फिर भी तुलसी ने उसे छोड़कर सारी पावर रियो के हाथ में सौंप दी, जो कि बिल्कुल गलत है।
इसके बाद नंदिनी गुस्से में पूरे परिवार के सामने करण के किए गए पुराने अहसानों की लिस्ट गिनवाना शुरू कर देती है। वह कहती है कि आज यह जो बिजनेस खड़ा है और यह जो बड़ा घर चल रहा है, वह सब सिर्फ और सिर्फ करण की वजह से ही मुमकिन हो पाया है। नंदिनी आगे कहती है कि ऐसा नहीं है कि बाकी लोग कुछ काम नहीं करते, लेकिन जब इस घर पर भारी कर्ज था, तब करण ने ही बाहर से पैसा भेजकर उस पूरे कर्ज को उतारा था।
करण की मदद और पैसों की बदौलत ही आज यह पूरा परिवार और घर आराम से चल रहा है। नंदिनी की ये कड़वी बातें सुनकर तुलसी और करण दोनों हैरान रह जाते हैं। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या करण अपनी मां तुलसी का साथ देगा या फिर नंदिनी के इस गुस्से के बाद पूरे घर के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे!


Download Android App
Download iOS App




