स्टार प्लस के मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों एक के बाद एक कई चौंकाने वाले मोड़ आ रहे हैं। कहानी में अब एक ऐसा तूफान आने वाला है, जो पूरे वीरानी परिवार को हिलाकर रख देगा। नकुल और वैष्णवी का रिश्ता अब सबके सामने आ चुका है, जिससे घर में नफरत की आग और भड़क गई है। वहीं दूसरी तरफ, तुलसी भी अब एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।
“डायन भी सात घर छोड़ देती है…” वैष्णवी पर लगा पति के भाई को फंसाने का गंभीर आरोप

सीरियल के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि घर के भीतर का माहौल बेहद स्ट्रेस्फुल्ल हो चुका है। नकुल सबके सामने हिम्मत जुटाकर यह ऐलान कर देता है कि वह किसी और से नहीं बल्कि वैष्णवी से प्यार करता है। यह सुनते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। घर के लोग वैष्णवी पर गुस्सा निकालते हुए उसे खरी-खोटी सुनाने लगते हैं।
यहाँ तक कि उस पर ताना मारते हुए कहा जाता है, “डायन भी सात घर छोड़ देती है, अपने पति के भाई को तो बख्श देती” इस इल्जाम के बाद वैष्णवी पूरी तरह टूट जाती है और खुद को अकेला महसूस करने लगती है।
“मैं बहुत अकेली पड़ गई थी…” वैष्णवी ने रोते हुए नकुल के सामने बयां किया अपना दर्द

वैष्णवी पर जब सब तरफ से हमले होते हैं, तो वह खुद को संभाल नहीं पाती। वह रोते हुए कहती है कि उसने जानबूझकर कुछ भी नहीं किया। पास्ट (बीते कल) में जो कुछ भी उसके साथ हुआ, उसमें उसकी कोई गलती नहीं थी। वह जिंदगी में इतनी अकेली पड़ गई थी कि उसे बस एक सच्चे दोस्त की तलाश थी जो उसका दुख बांट सके, और उसी मोड़ पर उसे नकुल मिल गया।
हालांकि, नकुल पूरी तरह से वैष्णवी के साथ खड़ा है। नकुल साफ कहता है कि उसे वैष्णवी से प्यार करने में कोई गिल्ट (पछतावा) नहीं है और वह हर हाल में उसका साथ निभाएगा। लेकिन उन्हें चेतावनी भी मिलती है कि आगे की राह आसान नहीं होगी।
करण और गौतम से बदला लेगी तुलसी, वीरानी परिवार में आएगा नया भूचाल

कहानी सिर्फ नकुल और वैष्णवी के ड्रामे तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। आने वाले ट्रैक में सबसे बड़ा धमाका तब होगा जब तुलसी वीरानी परिवार को लेकर एक बहुत बड़ा और कड़ा फैसला लेती हुई नजर आएगी। अपडेट्स की मानें तो तुलसी अब शांत बैठने के मूड में बिल्कुल नहीं है। वह जल्द ही करण और गौतम से अपना पुराना बदला पूरा करने वाली है।
तुलसी का यह खौफनाक रूप और उसका यह फैसला पूरी कहानी का पासा पलट कर रख देगा। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि तुलसी के इस कदम के बाद करण और गौतम खुद को कैसे बचाते हैं।

















