KSBKBT 2 Spoiler 25 Dec: टीवी के सबसे पॉपुलर और आइकॉनिक शोज़ में शुमार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इन दिनों दर्शकों को जबरदस्त ड्रामे से बांधे हुए है। शो में आए 6 साल के लीप ने पूरी कहानी की दिशा ही बदल दी है। अब हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और इमोशनल मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों की एक्ससाइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है।
KSBKBT 2 Upcoming Spoiler: एक जगह पहुंचे Mihir और तुलसी

लीप के बाद तुलसी की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। अब वह सिर्फ घर संभालने वाली बहू या हाउस वाइफ नहीं रही, बल्कि एक सफल बिजनेसवूमेन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। तुलसी अब नए माहौल और नए लोगों के बीच अकेले अपनी जिंदगी जी रही है। दूसरी ओर, हालात ऐसे बनते हैं कि मिहिर भी नॉयना, ऋतिक और मिताली के साथ उसी जगह पहुंच जाता है, जहां तुलसी रह रही है। मिहिर का वहां आने का मकसद अपनी कंपनी के लिए हाथ से बनी साड़ियों की एक अहम डील को देखना है, जिसे एक खास क्लाइंट के लिए तैयार किया जाना है।
Tulsi के घर पहुंचा मिहिर

हालांकि, मिहिर की कंपनी की साड़ियां क्लाइंट को पसंद नहीं आतीं। इसी दौरान जब मिहिर उस इलाके में पहुंचता है, तो उसकी नजर एक तुलसी के पौधे पर पड़ती है। इस पौधे को देखकर मिहिर भावुक हो जाता है और उसे यह अहसास होता है कि कहीं न कहीं उसकी तुलसी भी इसी जगह मौजूद है। भावनाओं में बहकर वह तुलसी माता से प्रार्थना करता है और कहता है कि उन्हें देखकर ऐसा लगा मानो उसकी तुलसी यहीं रहती हो। आसपास तुलसी को न पाकर मिहिर भगवान से यह दुआ करता है कि जो भी तुलसी की सेवा कर रहा है, उसका ख्याल रखा जाए।

इसके बाद मिहिर मंदिर पहुंचता है, जहां वह अपने अतीत की गलतियों के लिए भगवान से माफी मांगता है। वह भावुक होकर कहता है कि उसकी सजा तुलसी को न दी जाए और उसे किसी भी तरह का कष्ट न सहना पड़े। मिहिर का यह पछतावा साफ दिखाता है कि उसके दिल में आज भी तुलसी के लिए गहरा एहसास बाकी है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: ऋतिक और मिताली का रिश्ता

इधर, मिहिर के परिवार में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऋतिक और मिताली की शादी को पांच साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और दोनों की एक बेटी भी है लेकिन उनके रिश्ते में लगातार तनाव देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े बढ़ते जा रहे हैं, जिससे साफ है कि ऋतिक इस शादी से खुश नहीं है। यह सब इस ओर इशारा करता है कि मिहिर के जाने के बाद परिवार के रिश्ते धीरे-धीरे टूटते चले गए।
KSBKBT 2 Spoiler 25 Dec: शो में होने वाला है बड़ा ड्रामा

वहीं दूसरी तरफ, मिहिर नॉयना को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार मानता है और उसे ही तुलसी के दूर जाने की वजह समझता है। मिहिर का तुलसी के प्रति गहरा लगाव और नॉयना, ऋतिक व मिताली के बीच बढ़ती कलह यह संकेत दे रही है कि शो में जल्द ही एक बड़ा पारिवारिक ड्रामा देखने को मिल सकता है। सामने आए लेटेस्ट एपिसोड के बाद इतना तो कहा जा सकता है कि मिहिर और तुलसी के दोबारा मुलाकात की खड़ी अब ज्यादा दूर नहीं है।
ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan और Ananya Panday की ये Romantic Comedy फिल्म क्या जनता का जीत पाई दिल?


Download Android App
Download iOS App




