एक्टर कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की थी और 90 के दशक में वो मशहूर बाल कलाकार के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे। हम हैं राही प्यार के, जख्म और राजा हिंदुस्तानी जैसी बड़ी हिट फिल्मों में कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था।

फिल्म जख्म में उनके द्वारा निभाया गया अजय देवगन के बचपन का किरदार उस वक्त खूब चर्चित हुआ था और फिल्म राजा हिन्दुस्तानी में आमिर के साथ भी उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आयी थी।

कुणाल खेमू फिल्मों और सीरियल्स के अलावा अब डिजिटल प्लेटफार्म पर भी डेब्यू कर चुके है। साथ ही आपको बता दें कुणाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और तजा अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते है।

हाल ही में कुणाल खेमू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। अपने बचपन की इस तस्वीर में कुणाल ने कैप्शन लिखा है – ‘हकुना मटाटा… मतलब कोई फिक्र नहीं।’
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कुणाल खेमू की की आखिरी रेलाइसे फिल्म थी कलंक जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पायी पर उनके अभिनय की तारीफ जरूर हुई थी। इस फिल्म कलंक में उनके साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

कुणाल खेमू आजकल बहुत कम फिल्म प्रोजेक्ट्स में नजर आते है और इस सवाल पर उनका कहना था की वो अब काफी सोच समझ कर रोल चुनते है और जल्दबाजी नहीं दिखाते। कुणाल का कहना है की वो ऐसे रोल नहीं निभाना चाहते जो कामयाब ना हो पाए।

पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो पटौदी खानदान के दामाद है। इन्होने साल 2015 में सोहा अली खान से शादी की थी जो मंसूर अली खान की बेटी है। काफी समय लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और अब इनकी एक प्यारी बेटी इनाया भी है।


Download Android App
Download iOS App



