6 साल बाद टीवी पर लौटने जा रहे हैं Kushal Tandon, एकता कपूर के शो से इस फेमस एक्टर को किया रिप्लेस

Summary :

टीवी के जाने-माने एक्टर कुशाल टंडन की 6 सालों बाद छोटे पर्दे पर जल्द ही वापसी होने जा रही है।वह एकता कपूर के अपकमिंग शो से कमबैक करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि, वह किस सीरियल में नजर आ सकते हैं।

टीवी जगत फेमस एक्टर कुशाल टंडन जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। पिछले 6 सालों से कुशाल टीवी से दूर है लेकिन अब फिर बार फिर फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को टीवी पर देख पाएंगे। कुशाल को आखिरी बार सीरियल बेहद में जेनिफर विगेंट के साथ देखा गया था। वहीं अब खबर है कि एक्टर जल्द ही डेली सॉप क्वीन एकता कपूर के मोस्ट अवेटेड शो में नजर आने वाले हैं।
दरअसल, बीते कुछ वक्त से एकता कपूर अपने अगले शो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि एकता जल्द ही एक आइकॉनिक शो शुरु करने वाली है। जिसके लीड एक्टर की तलाश काफी वक्त से चल रही है। इस शो का नाम ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ है, जो फेयरीटेल की कहानी पर आधारित होगा। अपने इस शो को लेकर एकता काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
चर्चा थी कि इस शो में ये रिश्ता क्या कहलाता फेम मोहसिन खान अहम रोल निभाते नजर आएंगे। मगर लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक मोहसिन की जगह कुशाल टंडन इस शो में मैन लीड में दिखाई देंगे। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कुशाल टंडन के नाम को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। मगर खबरों के मुताबिक,  कुशाल टंडन को इस शो के लिए फाइनल कर लिया गया है और उन्हें शो के लिए परफेक्ट भी बताया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि इस शो की शूटिंग जनवरी 2023 के मिड में शुरु हो जाएंगी। ये सीरीज बेस्ड शो होगा, इसलिए यह हर दिन देखने को नहीं मिलेगा। यह शो सिर्फ वीकेंड पर आएंगा। वहीं शो की लीड एक्ट्रेस के लिए टीवी अदाकारा ईशा सिंह का नाम सामने आ रहा है। ‘इश्क सुभान अल्लाह’, ‘सिर्फ तुम’, ‘इश्क का रंग सफेद’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ जैसे सीरियल्स में ईशा नजर आ चुकी हैं।

Desk Team