Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 09 March Spoiler Alert: मरने से पहले नोइना ने मांगी तुलसी-मिहिर से माफी… क्या यही होगा उसका आखिरी सच?

Summary :

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 09 March Spoiler Alert: टीवी का पॉपुलर शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 इन दिनों जबरदस्त ड्रामा से भरा हुआ है। शो की कहानी में अब ऐसा इमोशनल मोड़ आने वाला है जो दर्शकों को चौंका सकता है। नोइना, जिसने कभी तुलसी और मिहिर की जिंदगी में बड़ी उथल-पुथल मचाई थी, अब अपनी जिंदगी के आखिरी दौर में दिखाई देने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में नोइना गंभीर बीमारी से जूझती नजर आएगी और इसी बीच वह तुलसी और मिहिर से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगती दिखाई…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 09 March Spoiler Alert: टीवी का पॉपुलर शो Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 इन दिनों जबरदस्त ड्रामा से भरा हुआ है। शो की कहानी में अब ऐसा इमोशनल मोड़ आने वाला है जो दर्शकों को चौंका सकता है। नोइना, जिसने कभी तुलसी और मिहिर की जिंदगी में बड़ी उथल-पुथल मचाई थी, अब अपनी जिंदगी के आखिरी दौर में दिखाई देने वाली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में नोइना गंभीर बीमारी से जूझती नजर आएगी और इसी बीच वह तुलसी और मिहिर से अपनी गलतियों के लिए माफी मांगती दिखाई देगी। आइए जानते हैं आने वाले ट्रैक में क्या बड़ा होने वाला है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 09 March Spoiler Alert: मिहिर के सामने खुला नोइना का सच

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 09 March Spoiler
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 09 March Spoiler

कहानी में पहले ही बड़ा खुलासा हो चुका है, जब गौतम एक सीसीटीवी फुटेज दिखाता है। इस वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मिहिर और नोइना के बीच वैसा कुछ भी नहीं हुआ था जैसा पहले समझा जा रहा था।

इस खुलासे के बाद मिहिर का नाम साफ हो जाता है और परिवार को भी सच्चाई का पता चलता है। वहीं नोइना की चाल सामने आने के बाद विरानी परिवार उससे पूरी तरह नाराज़ हो जाता है और उसे घर से निकाल दिया जाता है। यह घटना नोइना की जिंदगी का सबसे बड़ा झटका साबित होती है और यहीं से उसकी कहानी एक नए मोड़ की तरफ बढ़ती है।

KSBKBT Upcoming Story: अचानक सामने आई खतरनाक बीमारी

KSBKBT Upcoming Story
KSBKBT Upcoming Story ( Source : Social Media)

घर से निकाले जाने के बाद नोइना की तबीयत अचानक खराब होने लगती है। जब उसे अस्पताल ले जाया जाता है तो डॉक्टर चौंकाने वाला खुलासा करते हैं। जांच में पता चलता है कि नोइना को ब्लड कैंसर है और वह भी काफी गंभीर स्टेज में है। डॉक्टर बताते हैं कि उसके पास शायद सिर्फ तीन से चार महीने ही बचे हैं। यह खबर सुनकर नोइना पूरी तरह टूट जाती है। उसे समझ नहीं आता कि अब वह अपनी जिंदगी के बचे हुए दिनों को कैसे जिएगी।

दिलचस्प बात यह है कि नोइना इलाज करवाने के लिए भी ज्यादा उत्साहित नहीं होती, क्योंकि वह अपने आखिरी दिनों को दर्द और अस्पतालों में नहीं बिताना चाहती।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Latest Update: मरने से पहले तुलसी-मिहिर से मांगेगी माफी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Latest Update
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Latest Update ( Source : Social Media)

अपनी बीमारी के बारे में जानने के बाद नोइना एक बड़ा फैसला लेती है। वह तुलसी और मिहिर से मिलने जाती है और अपनी हालत के बारे में बताती है।

नोइना मानती है कि शायद भगवान उसे उसके कर्मों की सजा दे रहे हैं, क्योंकि उसने उनकी जिंदगी में बहुत परेशानी पैदा की थी। तुलसी और मिहिर भी उसकी हालत देखकर भावुक हो जाते हैं और उसके लिए सिम्पथी जताते हैं। हालांकि नोइना यह भी तय करती है कि वह अपने आखिरी दिन विरानी परिवार के सामने नहीं बिताएगी।

इसी वजह से वह अमेरिका वापस जाने का फैसला करती है ताकि वह अपनी जिंदगी के आखिरी पल अकेले बिता सके। उसके इस फैसले से मिताली भी भावुक हो जाती है क्योंकि नोइना हमेशा उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है।

Noina Blood Cancer Track: क्या यही होगा नोइना का आखिरी अध्याय?

Noina Blood Cancer Track
Noina Blood Cancer Track ( Source : Social Media)

अब शो में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नोइना सच में हमेशा के लिए कहानी से बाहर हो जाएगी या आखिरी समय में कोई और बड़ा ट्विस्ट सामने आएगा। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी और मिहिर नोइना को पूरी तरह माफ कर पाएंगे और क्या विरानी परिवार आखिरकार फिर से खुशियां पा सकेगा।

Read More: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: मिहिर ने खोली नोयना की सच्चाई, क्या फिर साथ आएंगे तुलसी-मिहिर..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।