पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से संघर्ष कर रही है और आधी से ज्यादा दुनिया इस वक्त अपने-अपने घरों में कैद है। दुनिया भर के सेलिब्रिटीज इस लड़ाई में आगे आकर मदद कर रहे है और दुनिया की भलाई के लिए अलग – अलग तरीकों से धन जुटाने का प्रयास कर रहे है। हाल ही में दुनिया भर की सेलेब्स ने ‘वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम’ कॉन्सर्ट का आयोजन किया।
.jpg)
इस कॉन्सर्ट में एक खास बात हुई जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल पॉप स्टार लेडी गागा को कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित ‘वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम’ कॉन्सर्ट के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लिए चीयर्स करते, खुशी से चिल्लाते देखा गया।
शाहरुख के लिए चीयर्स करती लेडी गागा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जो ‘शैलो’ गाने की गायिका के इंस्टाग्राम स्टोरी से लिया मालूम पड़ता है। क्लिप में शाहरुख को महामारी के बारे में बात करते देखा जा सकता है जबकि लेडी गागा को अभिनेता के लिए हूटिंग करते सुना जा सकता है।
Lady Gaga cheering as SRK comes up on her TV screen with the important message, is totally how all of us felt on seeing him ❤️ – From the instagram story of @ladygaga #TogetherAtHome @GlblCtzn pic.twitter.com/xwXItVoDJm
— SRK Universe Fan Club (@SRKUniverse) April 19, 2020
शाहरुख के कई फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर वीडियो को साझा किया है। गागा के कोविड-19 रिलीफ कॉन्सर्ट ‘वन वर्ल्ड : टुगेदर एट होम’ ने अमेरिका में करीब 12.8 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।
.jpg)
‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, दो घंटे के कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में गागा, स्टीव वंडर, पॉल मैकार्टनी, एल्टन जॉन, लिजो और टेलर स्विफ्ट आदि ने परफॉर्म किया। यह कॉन्सर्ट एक फंडरेजर के तौर पर प्लान नहीं किया गया था लेकिन 18 अप्रैल और 19 अप्रैल को हुए इस कॉन्सर्ट ने पूरे अमेरिका के लोगों को दान करने के लिए प्रेरित किया।
Thank you @iamsrk for standing in solidarity with @WHO & @GlblCtzn, & for joining the One world, #TogetherAtHome programme tonight. In solidarity, we can keep the world safe! #COVID19 https://t.co/GyMtp9MoDp
— Tedros Adhanom Ghebreyesus (@DrTedros) April 19, 2020
बता दें , यह कॉन्सर्ट एक फंडरेजर के तौर पर प्लान नहीं किया गया था लेकिन 18 अप्रैल को हुए इस कॉन्सर्ट ने पूरे अमेरिका के लोगों को दान करने के लिए प्रेरित किया। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घिबेयियस ने अपने भाषण के लिए बी-टाउन स्टार को भी धन्यवाद दिया।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



