बॉलीवुड की ‘हवाहवाई’ श्रीदेवी अब इस दुनिया से अलविदा कह चुकी हैं. शनिवार देर रात दुबई में उनका बाथटब में डूबने के कारण देहांत हो गया. 54 वर्षीय श्रीदेवी की अचानक हुई मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत पूरे देश को चौंका दिया है. श्रीदेवी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई में थीं. दुबई के अखबार खलीज टाइम्स ने श्रीदेवी के आखिरी कुछ पलों को साझा किया. पढ़ें श्रीदेवी के आखिरी 15 मिनट की 15 बड़ी बातें…

2. शनिवार को वो श्रीदेवी के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर फिर से दुबई पहुंचे थे. बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ सरप्राइज़ डिनर प्लान किया था.

4. खलीज टाइम्स ने लिखा है कि बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के जुमैरा अमीरात टावर्स होटल पहुंचे थे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं.

6. कमरे के बाथरूम में जाने के बाद श्रीदेवी जब करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आईं तो उनके पति ने दरवाजा खटखटाया. जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला.

8. इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को वहां बुलाया और रात करीब 9 बजे उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस जब पहुंची तो श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं.

10. श्रीदेवी की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं, सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है . जिसके बाद मुंबई लाकर उनका अंतिम संस्कार होगा.

12. दुबई से करीब दोपहर तक ही शव निकल पाएगा और देर शाम तक मुंबई पहुंच पाएगा. शनिवार रात से ही मुंबई में मौजूद श्रीदेवी के फैंस और तमाम बॉलीवुड कलाकार उनके अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं.

14. श्रीदेवी के देवर संजय कपूर ने कहा है कि श्रीदेवी को कभी हार्ट की प्रॉब्लम नहीं हुई. लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि किसी व्यक्ति को तभी कार्डियक अटैक आता है, जब उसे पहले से हृदय संबंधी बीमारी रही हो. बिना किसी हार्ट प्रॉब्लम के कार्डियक अटैक आना संभव नहीं.

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



