Lata Mangeshkar भड़कीं आतिफ असलम के ‘चलते-चलते’ रीमिक्‍स गाने पर, यूं लगाई लताड़

Summary :

बॉलीवुड में रीमिक्स का दौर चल रहा है। पुरानी फिल्म के एक मशहूर गाने का रीमिक्स किए जाने पर सुरसम्राज्ञी Lata Mangeshkar काफी ज्यादा गुस्सा हो गई हैं।

हाल ही में बॉलीवुड में रीमिक्स का दौर चल रहा है। तकरीबन हर फिल्म में किसी न किसी पुराने गाने के रिमिक्स को लाया जा रहा है। लेकिन इस बार बेहद ही पुरानी फिल्म के एक मशहूर गाने का रीमिक्स किए जाने पर सुरसम्राज्ञी Lata Mangeshkar काफी ज्यादा गुस्सा हो गई हैं।

दरअसल फिल्‍म ‘पाकीजा’ के गाने ‘चलते-चलते’ का रीमिक्‍स पाकिस्‍तानी सिंगर आतिफ असलम ने गाया है लेकिन यह नया स्‍टाइल लगा मंगेश्कर को कतई पसंद नहीं आया है। यह गाना ‘पाकीजा’ में खुद Lata Mangeshkar ने ही गाया था।

लता मंगेशकर आतिफ असलम से नाराज हुई

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने यह गाना जैकी भगनानी की फिल्म मित्रों के लिए गया है इस गाने को म्यूजिक वाले कई लोगों ने नहीं पसंद किया। इतना ही नहीं Lata Mangeshkar ने इस नए गानेको सुनने से किया साफ इंकार। लता मंगेशकर ने कहा, ‘मैंने इस गाने को नहीं सुना है।

मैं इसे सुनना भी नहीं चाहती। पुराने गानों के रिमिक्स बनाने का जो ट्रेंड चला है इससे मैं दुखी हूं। ऐसा करने में मुझे कोई रचनातमकता नजर नहीं आती। मैंने ये भी सुना है कि गाने के बोल भी बदले गए हैं। किसकी सहमति से ऐसा किया गया है? ऑरिजनल कवि और कंपोजर ने वो लिखा जो उन्हें लिखना था। उसके साथ छेड़-छाड़ करने की क्या जरूरत है।

बता दें कि इसका ओरिजिनल वर्जन ‘पाकीजा’ फिल्म के गाने ‘चलते-चलते यूं ही कोई मिल गया’ का है। इसे महान म्यूजिक डायरेक्टर गुलाम मोहम्मद ने बनाया था। जिसे ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी पर फिल्माया गया था। वहीं इस बारे में प्‍लेबैक सिंगर बाबुल सुप्रियो का भी बयान सामने आया है।

उन्‍होंने कहा, ‘आज बॉलीवुड में कला खत्‍म होती जा रही है। मैं एक गायक होने के नाते आतिफ असलम का सम्‍मान करता हूं। लेकिन मैं कुछ बोलने के बजाय दो मिनट का मौन रखना चाहूंगा।

Desk Team