चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस में अगले सप्ताह होने वाले चौथे ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भाग लेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार है कि चीन के राष्ट्रपति शी इस फोरम में भाग लेंगे। इसका आयोजन व्लादिवोस्तोक शहर में 11 व 12 सितंबर को होना है।
सहायक विदेश मंत्री झांग हनहुई ने कहा कि फोरम में शी की भागीदारी से जहां महत्वपूर्ण आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर होने के संकेत मिलते हैं। यह चीन व रूस के बीच मजबूत कूटनीतिक साझेदारी का अन्य उदाहरण है। झांग के अनुसार, चीन और रूस ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत व समन्वय बनाए रखा है। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व साथ ही साथ न्याय, शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए साझा प्रयास में शामिल हुए हैं।
झांग ने कहा कि शी इस फोरम के जरिए इसमें भाग लेने वाले दूसरे नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जे-इन, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे व उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।


Download Android App
Download iOS App



