पार्टी करने के शौकीन करण जौहर ने बीती रात एक पार्टी रखी, जिसमें उनके नजदीकी लोग देखने को मिले। उनके इन नजदीकियों में उनके स्टूडेंट्स की खास मौजूदगी रही। जिनमें आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन प्रमुख थे। करण जौहर के दोस्त संदीप खोसला के घर रखी गई इस क्रिसमस पार्टी को सब ने एंज्वॉय किया।
इस दौरान अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंची आलिया भट्ट ने भी पार्टी को खूब एंज्वॉय किया। सूत्रों की मानें तो उनकी यह पार्टी देर रात तक चली। इस दौरान पार्टी में आलिया रेड ड्रेस और रेड हेयरबैंड में नजर आईं। आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘राजी’ में नजर आने वाली हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



