सलमान खान की आगामी फिल्म ‘रेस-३’ की टीम में बढोतरी हो गई है क्योंकि उनकी इस टोली में अब अनिल कपूर भी शामिल हो गये हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का स्वागत किया है। बता दें कि अनिल कपूर ‘रेस’ सीरीज की फिल्मों में पहले से ही नजर आते रहे हैं। क्योंकि उन्होंने इससे पहले की सीरीज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खैर, देर से ही सही लेकिन उनके नाम की घोषणा हुई।
जिसका खुलासा खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर किया। सलमान खान ने अनिल कपूर का स्वागत करते हुए लिखा कि इनके आने से ‘रेस ३’ का कास्ट हो गया झक्कास। फिलहाल अब अनिल कपूर और सलमान खान की यह जोड़ी साथ ‘रेस-३’ में नजर आने वाली है। इसके पहले वे बीवी नंबर १, नो एंट्री, युवराज, सलाम ए-इश्क जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



