ओम शांति ओम के गानों पर परफॉर्म करेंगे सुशांत

Summary :

NULL

फिल्मों में आने से पहले सुशांत सिंह राजपूत बतौर डांसर अवॉर्ड समारोहों में परफार्म किया करते थे, जिसका खुलासा खुद उन्होंने किया था। अब वह स्टार बन गये हैं लेकिन अवॉर्ड समारोह में डांस करने का मौका मिलने पर नहीं छोड़ते हैं। खबर है कि सुशांत द लक्स गोल्ड अवॉर्ड समारोह में परफॉर्म करने वाले हैं।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत आकर्षक छवि से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं, इसके अलावा डांस में उनका कोई तोड़ नहीं। दर्शकों को खुद से जोड़ लेने वाले सुशांत अब द लक्स गोल्ड अवॉर्ड की तैयारी में जुट गये हैं। सूत्रों की मानें तो इस दौरान सुशांत अपने पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम फिल्म से आंखों में तेरी और दूसरे हिट गानों पर परफॉर्म करेंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team