तो इस अभिनेत्री के फैन हैं प्रभास

Summary :

NULL

इस साल की बहुचर्चित फिल्म ‘बाहुबली-२’ के अभिनेता प्रभास जिनके करोड़ों फैंस बन चुके हैं। लाखों लड़कियां उनकी दीवानी हैं। लेकिन वह किसी और के दीवाने हैं। दरअसल, उनकी यह दीवानगी बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के प्रति है, जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है।

अपने खूबसूरत अभिनय और डांस के जरिये लाखों दिलों को चुराने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन के बारे में प्रभास कहते हैं कि मैं रवीना का बड़ा प्रशंसक हूं! हर बार मैंने उनकी फिल्म अंदाज अपना अपना के गीत -एलो को देखा है। उनकी फिल्म हिट होने के बाद जब वे एक रात रवीना के परिवार के साथ डिनर पर गये तो उनके इस क्रश का खुलासा हुआ कि वह उनके फैन हैं। वहीं पर ही उन्होंने रवीना के साथ सेल्फी ली।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team