पिछले कुछ दिनों से फिल्मी गलियारों में कियारा आडवाणी और सूरज पंचोली के बीच अफेयर की खबरें चल रही हैं। हालांकि फिल्म जगत में कलाकारों के बीच अफेयर की यह बात कोई नई नहीं हैं। क्योंकि यहां पर कब किसका, किससे लिंकअप होता और कब ब्रेकअप पता ही नहीं चलता। खैर, कियारा आडवाणी और सूरज पंचोली को लेकर खबरें हैं कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें उन्हें एक साथ लंच डेट पर जाते हुए दिखाया गया था। अब इस मुद्दे पर कियारा ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि ये खबरें बेबुनियाद हैं और जिन तस्वीरों को दिखाया जा रहा है उस वक्त हम काम से गये थे। वहां पर हमारे साथ और भी लोग थे। लेकिन तस्वीरें सिर्फ हमारी ली गईं। फिलहाल कियारा कहती हैं कि ऐसी खबरें पढ़कर हंसी आती है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



