बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा लोगों का ध्यान खींचता है। चाहे वो वेस्टर्न लुक हो या ट्रेडिशनल आउटफिट
अगर आप भी किसी शादी में जा रही हैं और अपने लिए एक खूबसूरत ब्लाउज़ डिज़ाइन करवाना चाहती हैं, तो आपको आलिया भट्ट के प्रोफाइल पर जरूर नजर डालनी चाहिए।
उनके पास ब्लाउज़ डिज़ाइन्स के कई स्टाइलिश आइडियाज हैं, जिन्हें आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।
आलिया भट्ट ने हाल ही में एक क्लासिक ब्राउन वेलवेट साड़ी पहनी जिसमें स्कैलप्ड बॉर्डर की खूबसूरत डिटेलिंग थी।
इस आउटफिट के साथ उन्होंने डीप नेकलाइन वाला हेवी एंब्रॉयडर्ड ब्लाउज़ पेयर किया, जिस पर सुनहरे धागों से छोटे-छोटे फूलों की कढ़ाई की गई थी।
ब्लाउज़ की रिच एम्ब्रॉयडरी और डीप कट इसे एक ग्लैमरस टच देती है, जबकि ब्राउन-वेलवेट का रिच टेक्सचर विंटर वेडिंग्स के लिए इसे एक परफेक्ट चॉइस बनाता है।
आलिया ने अनंत और राधिका की शादी में पिंक बनारसी सिल्क साड़ी के साथ एक स्ट्रैपलेस ब्लाउज़ पहना था।
आप स्ट्रैपलेस डिज़ाइन में खुश नहीं हैं तो स्लीवलेस डिज़ाइन भी ऐसे फेब्रिक के साथ बनवा सकती हैं।
मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन में आलिया ने लेमन ग्रीन कलर के चीकनकारी लहंगे के साथ इनफिनिटी ब्लाउज़ पहना था, जो अंडरबूब स्टाइल में था
आलिया के मेट गाला लुक में डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला सीक्वेंस वर्क ब्लाउज़ था, जिसमें फ्लेयर्ड स्लीव्स और बैक बो डिज़ाइन था
आलिया ने शाइनी मेकअप और रूबी स्टडेड एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।
आलिया भट्ट ने हाल ही में सफेद रंग की खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया
इस साड़ी के साथ उन्होंने वी डिजाइन में प्लंजिंग नेकलाइन वाला सिंपल लेकिन बेहद प्यारा ब्लाउज़ कैरी किया।


Download Android App
Download iOS App
















