ब्राइडल लुक के लिए बेस्ट हैं Hathphool के ये लेटेस्ट डिज़ाइन, पतिदेव भी हो जाएंगे दीवाने

Latest Bridal Haath Phool Design( Source: Social Media)

Latest Bridal Haath Phool Design: शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सारी दुल्हन सबसे बेस्ट दिखने के लिए कई चीजों की तैयारियां पहले से ही कर लेती हैं। अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं और अपने हाथों को एक रॉयल टच देना चाहती हैं, तो आप ब्राइडल Haath Phool को पहन सकती हैं आजकल इसके कई सारे डिजाइन बाजारों में देखने को मिल जाएंगे। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट डिजाइन।

Latest Bridal Haath Phool Design: ब्राइडल लुक के लिए बेस्ट हैं हाथफूल के ये लेटेस्ट डिज़ाइन

1. Gold Haath Phool Design

Latest Bridal Haath Phool Design
Latest Bridal Haath Phool Design( Source: Social Media)

आप चाहे तो अपने ब्राइडल लुक को गॉर्जियस बनाने के लिए इस तरह का खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड कुंदन हाथ फूल भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे हाथ फूल डिजाइंस इन दोनों महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं और यह दुल्हन के लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ऐसे Hathphool आपके हाथों की शोभा को भी बढ़ाने में मदद करेंगे।

2. Kundan Haath Phool Design

Latest Bridal Haath Phool Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Haath Phool Design( Source: Social Media)

अपने लुक को सुंदर बनाने के लिए आप हैवी न पहनकर सिंपल कुंदन वर्क वाले हाथ फूल स्टाइल कर सकती हैं। कुंदन वर्क वाले हाथ फूल में आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इस तरह के हाथ फूल के डिजाइन आपके लुक को स्टाइलिश बनाएंगे साथ ही, आपका लुक सुंदर भी नजर आएगा। इन कुंदन वर्क वाले हाथ फूल का चुनाव आप अपने लहंगे के अनुसार कर सकती हैं। वहीं इन्हें पहनने के बाद आपको हाथों में हैवी चुडा पहनने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

3. Ring Haath Phool

Latest Bridal Haath Phool Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Haath Phool Design( Source: Social Media)

वैसे तो कई हाथफूल में एक ही रिंग का कॉम्बिनेशन होता है लेकिन इस मल्टी रिंग हाथफूल में आपको पूरी उंगलियों में अंगूठी पहनने का ऑप्शन देती है। यह हाथ फूल आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। ऐसे में आप एक जैसे हाथफूल पहनने के बजाय इस तरह के खूबसूरत हाथफूल को शामिल कर सकती हैं। यह दुल्हन के लिए यूनिक डिजाइंस हो सकता है।

4. Temple Haath Phool

Latest Bridal Haath Phool Design( Source: Social Media)
Latest Bridal Haath Phool Design( Source: Social Media)

आप चाहें तो अपने ब्राइडल लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए और भीड़ से हटके दिखने के लिए इस तरह के खूबसूरत साउथ ज्वेलरी हाथ फूल डिजाइन को शामिल कर अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ अपने ब्राइडल लुक को भी भीड़ से हटके दिखा सकती हैं। यह हाथफूल आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा।

Also Read: Latest Silver Bracelets Designs: गोल्ड ब्रेसलेट का नहीं बजट, तो देखें ये सिल्वर ब्रेसलेट्स के ट्रेंडी डिज़ाइन, मिलेगा क्लासी लुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।