इंडिया के मोस्ट पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर लोगों के दिल में बंसते हैं। सुनील को फैंस का इतना प्यार और सपोर्ट मिलता है कि उनका हर प्रोजेक्ट सुपरहिट हो जाता है। उन्हें टीवी हो या वेब सीरीज हर जगह फैंस देखना पसंद करते हैं। गुत्थी कभी रिंकू भाभी तो कभी डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर सुनील ग्रोवर घर-घर में मशहूर हो गए। हालांकि, सुनील ग्रोवर अब लम्बे समय से किसी टीवी शो में नज़र नहीं आए हैं। मगर फैंस के बीच उनकी दीवानगी ज़रा भी कम नहीं हुई। लेकिन अब ऐसा लगने लगा है जैसे एक्टर के पास कोई काम नहीं है।

उन्होंने एक्टिंग छोड़ अब किसी और प्रोफेशन में अपनी किस्मत आज़माने का फैसला किया है। दरअसल, एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन उनके मज़ेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों को एंटरटेन करते हैं। इसी बीच अब सुनील ग्रोवर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। अब ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने कॉमेडी छोड़ किसी और धंधे में हाथ डाला हो। दरअसल, अभी बारिश का मौसम चल रहा है। इस सीजन में लोगों को भुट्टे खाने में काफी मजा आता है और सुनील भी भुट्टे वाले बनने का फील लेकर अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं।

आपको बता दें, हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें सड़क पर रेहड़ी लगाए हुए भुट्टा भुनते देखा जा सकता है। इस वीडियो में वो दिल लगाकर पूरी शिद्दत से भुट्टा भूनते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को और भी मज़ेदार बनाने के लिए एक्टर ठेले पर बैठे हुए हैं और जल्दी-जल्दी भुट्टों को सेखने की कोशिश कर रहे हैं। वही, अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘नए मिशन की तलाश में हूं।’
आपको बता दें, अब सुनील ग्रोवर का भुट्टा भूनते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसे में फैंस भी सुनील की जमकर तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनकी टांग खिंचाई भी करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ये तो साफ़ हो गया है कि भले ही सुनील ग्रोवर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ छोड़ दिया हो लेकिन उन्होंने अपने फैंस को एंटरटेन करना नहीं छोड़ा है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट शेयर करते हैं, जिसे देखकर फैंस की भी हंसी छूट जाती है।

वहीं, बात अगर सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके पहले वो फिल्म ‘भारत’, ‘छुरियां’ और अक्षय कुमार की ‘गब्बर’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



