जी टीवी पर प्रसारित होने वाले टीवी रियलिटी शो सा रे गा मा पा के होस्ट आदित्य नारायण की खुशी आजकल सातवें आसमान पर है। आदित्य नारायण चाहकर भी अपनी खुशी छिपा नहीं पा रहे हैं। दरअसल, आदित्य नारायण जल्द ही पिता बनने वाले हैं। आदित्य नारायण ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल प्रेग्नेंट हैं।

आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ मिनट पहले प्रेग्नेंट पत्नी के साथ फोटो शेयर कर फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने लिखा-श्वेता और मैं ये शेयर करते हुए आभारी और धन्य महसूस कर रहे हैं कि हम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। #BabyOnTheWay.हाल ही में आदित्य एक इंटरव्यू के दौरान अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी।
आदित्य ने इंटरव्यू में अपनी पत्नी श्वेता की प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है। आदित्य ने कहा- श्वेता और मैं अपने जीवन के इस नए फेज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ये असली लगता है। मुझे हमेशा से बच्चों का शौक रहा है और मैं एक दिन पिता बनना चाहता था। अब श्वेता को और काम करना पड़ सकता है, क्योंकि मैं किसी बच्चे से कम नहीं हूं और हमने हाल ही में एक शरारती गोल्डन रिट्रीवर का भी स्वागत किया है।

आदित्य नारायण ने इंटरव्यू में पिता बनने के एक्साइटमेंट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- ये फिल्मी लग सकता है। मुझे खुशी है कि मेरा सपना सच हो रहा है। बहुत जल्द हम सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों के साथ गोद भराई करने जा रहे हैं। उन्हें क्या चाहिए बेटी या बेटा तो आदित्य ने कहा- मैं बेटी का स्वागत करना पसंद करूंगा, क्योंकि पिता अपनी बेटियों के सबसे करीब होते हैं। अपने पेरेंट्स के बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा- दोनों उत्साहित हैं कि वे जल्द ही दादा-दादी बन जाएंगे।

– 2010 में फिल्म शापित के सेट पर आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात हुई थी। पिर दोनों में दोस्ती हुई और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करीब 10 साल तक रिश्ते में रहने के बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी की थी। बता दें कि आदित्य ने बचौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी कुछ फिल्मों में काम किया है। वे अच्छे सिंगर भी है। आदित्य टीवी के कई रियलिटी शोज को होस्ट कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



