रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में इस समय जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस नेटफ्लिक्स शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आ गया है। श्रेष्ठा अय्यर के शो से बाहर होने के बाद, मेकर्स ने घर के अंदर पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री करा दी है। यह कोई और नहीं बल्कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम फेमस टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे हैं। शिल्पा शिंदे के पैर रखते ही जेल का पूरा माहौल बदल गया है और पुराने कंटेस्टेंट्स के पसीने छूटने लगे हैं।
शिल्पा शिंदे की एंट्री से घर में मची खलबली, कंटेस्टेंट्स के उड़े होश

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर ‘लॉक अप 2’ का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। शिल्पा शिंदे की एंट्री से घर के मौजूदा खिलाड़ी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। शिल्पा को देखते ही टीवी की पसंदीदा बहू शिवांगी जोशी कहती हैं, ‘उनसे बात करना बहुत मुश्किल है।‘
वहीं दूसरी तरफ आकांक्षा चमोला भी आने वाले खतरे को भांप लेती हैं और कहती हैं कि ‘अब शिल्पा के साथ बड़ा झगड़ा हो सकता है।’ शिल्पा ने भी आते ही साफ कर दिया कि वह यहां किसी से दोस्ती करने नहीं, बल्कि गेम पलटने आई हैं। उनके आने से घर का पूरा माहौल बदल गया है।
‘तुम चिल्ला क्यों रही हो?’… आते ही शिवांगी जोशी और शिल्पा के बीच हुई जुबानी जंग

शो के प्रोमो में घर का तापमान तब और बढ़ जाता है जब शिल्पा शिंदे सीधे एक कंटेस्टेंट पर चिल्लाने लगती हैं। शिल्पा का यह खतरनाक रूप देखकर शिवांगी जोशी खुद को रोक नहीं पातीं और उनके सामने आकर खड़ी हो जाती हैं। शिवांगी कहती हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे शिल्पा अपने हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज से दूसरों पर बहुत ज्यादा हावी (dominate) होने की कोशिश कर रही हैं।
इस पर शिल्पा शिंदे भी चुप नहीं बैठतीं और पलटवार करते हुए पूछती हैं, ‘तुम चिल्ला क्यों रही हो?‘ दोनों एक्ट्रेस के बीच की यह बहस इतनी बढ़ जाती है कि घर के बाकी सदस्य सिर्फ देखते रह जाते हैं। शिल्पा ने साफ शब्दों में हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी और सूफी मोतीवाला को टारगेट करते हुए कहा, ‘अगर तुम लोग यहाँ झुंड में खेलना चाहते हो, तो खेलो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।‘
‘अब तक तुम्हारा राज था…’ शिल्पा शिंदे ने बदला गेम, खाना छोड़ने को तैयार हुए राम कपूर

वाइल्डकार्ड एंट्री से पहले ही घर में खाने को लेकर बहुत बड़ी बहस चल रही है। घरवाले शो में मिलने वाले खाने को खाने से मना कर रहे हैं, जिससे होस्ट रितेश देशमुख काफी परेशान दिखे। उन्होंने सुनीता आहूजा को दूसरों के बारे में सोचने की नसीहत भी दी। इसी बीच राम कपूर इतने तंग आ गए कि उन्होंने कह दिया कि वह खाना नहीं चाहते और मेकर्स चाहें तो उन्हें एलिमिनेट कर सकते हैं क्योंकि वह इस तरह के शो के लिए नहीं बने हैं।
ऐसे तनावपूर्ण माहौल में शिल्पा शिंदे ने एंट्री ली है। प्रोमो की शुरुआत में शिल्पा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहती हैं, ‘सुना है सब लोग अंदर अपनी-अपनी गाड़ी जमाए बैठे हैं। लेकिन उन्हें कह दो कि जब तक कोई बाहर का अंदर कदम नहीं रखता, तब तक ही उनका राज चलता रहेगा।’ शिल्पा के इस तेवर से साफ है कि आने वाले दिनों में शो का ड्रामा और ज्यादा बढ़ने वाला है।


Download Android App
Download iOS App




