High Protein Roti Recipe: मिलावटी खाने को कहें अलविदा! रोज़ की सादी रोटी को इस Easy Recipe से बनाएं Super-Healthy और हाई-प्रोटीन

Summary :

आजकल बाजार में मिलने वाले फूड्स में इतनी ज्यादा मिलावट होने लगी है कि इसका सेवन करने से लोग काफी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको फिट और हेल्दी रहने के लिए घर पर आसानी से बनाए जाने प्रोटीन रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री में बनाकर तैयार कर सकते हैं। हम भारतीयों के खाने का सबसे ज़रूरी हिस्सा रोटी होती है। अगर हम अपनी रोज की सादा रोटी को ही प्रोटीन से भरपूर बना दें, तो सेहत बनाना कितना आसान हो जाएगा, इसलिए…

आजकल बाजार में मिलने वाले फूड्स में इतनी ज्यादा मिलावट होने लगी है कि इसका सेवन करने से लोग काफी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको फिट और हेल्दी रहने के लिए घर पर आसानी से बनाए जाने प्रोटीन रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कुछ ही सामग्री में बनाकर तैयार कर सकते हैं। हम भारतीयों के खाने का सबसे ज़रूरी हिस्सा रोटी होती है। अगर हम अपनी रोज की सादा रोटी को ही प्रोटीन से भरपूर बना दें, तो सेहत बनाना कितना आसान हो जाएगा, इसलिए हम यहां बेहद आसान और टेस्टी हाई प्रोटीन रोटी की रेसिपी बता रहे हैं।

High Protein Roti बनाने का तरीका

 Protein Rich Chapati
Protein Rich Chapati (Source: Social Media)

सामग्री

  • मल्टीग्रेन या गेहूं का आटा
  • सत्तू (भुने चने का आटा) या बेसन
  • सोयाबीन का आटा
  • मैश किया हुआ पनीर
  • कद्दूकस की हुई गाजर और प्याज
  • अजवाइन
  • नमक
  • गरम पानी

प्रोटीन रोटी बनाने की आसान विधि

 Homemade Protein Roti
Homemade Protein Roti (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, सत्तू और सोयाबीन का आटा मिक्स करें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में मैश किया हुआ पनीर, कद्दूकस की हुई सब्जियां, अजवाइन और नमक डालें।
  • फिर सभी चीजों को हाथों से सूखा मिक्स कर लें, ताकि पनीर आटे में सही से मिल जाए।
  • इसके बाद इसमें गरम पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
  • फिर आटे को सेट होने के लिए 10 मिनट के लिए रख दें।
  • इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनकर सूखा आटा लगाकर रोटी बेल लें।
  • इसके बाद तवे को गर्म करें और रोटी को दोनों तरफ से हल्का घी या तेल लगाकर सेक लें।
  • अब आपकी गरमा-गरम हाई प्रोटीन रोटी बनकर तैयार है।
  • इसे आप दाल, सब्जी या दही के साथ खा सकते हैं।

रोटी बनाने के लिए स्पेशल टिप्स

  • सोयाबीन का आटा न होने पर आप पनीर और सत्तू मिलाकर भी इसमें प्रोटीन बढ़ा सकते हैं।
  • सोयाबीन और सत्तू का आटा ज्यादा पानी सोखता है, इसलिए आटा गूंथते समय गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।
  • हाई प्रोटीन रोटियां ठंडी होने के बाद थोड़ी टाइट हो जाती हैं, इसलिए इसे तवे से उतारकर गरमा-गरम खा लेना चाहिए।
  • आटा गूंथने के लिए सादे पानी की जगह बची हुई दाल के पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Also Read: Paneer Corn Sandwich Recipe: सुबह का झटपट नाश्ता हो या शाम की चाय, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं Tasty Paneer Corn Sandwich, यहां देखें Recipe

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।