अमिताभ बच्चन कर रहे हैं जलसा की संडे मीटिंग को मिस, सफाईकर्मियों को शुभचिंतक बताते हुए कहा- ‘कौन कहता है जलसा पर सन्डे….’

Summary :

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछले दो महीने से लॉकडाउन की वजह से सन्डे फैंस दर्शन भी कैंसिल हो गया है। इस समय में ऐसे 11 रविवार निकल चुके हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन पिछले दो महीने से लॉकडाउन की वजह से सन्डे फैंस दर्शन भी कैंसिल हो गया है। इस समय में ऐसे 11 रविवार निकल चुके हैं। इस दौरान जलसा के बाहर न तो फैंस आये और न ही अपने बंगले के परिसर से बिग बी बाहर आये। लेकिन ऐसा अमिताभ खुद नहीं मानते। 
बिग बी के अनुसार, जो सफाई कर्मी बंगले के बाहर झाड़ू लगाते हैं वह भी वेल विशर्स ही हैं। जो अपनी जिम्मेदारी कोरोनावायरस महामारी के बीच बखूबी से निभा रहे हैं। सफाईकर्मियों की अपने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने कुछ तस्वीरें साझा की। इतना ही नहीं एक दिल छूने वाला पोस्ट भी ट्वीट किया। पोस्ट में बिग बी ने लिखा, कौन कहता है कि सन्डे की वेल विशर मीटिंग बंद हो गई है जलसा पे। ये देखिए।

फैंस से नहीं हुई 15 मार्च से मुलाकात 

पिछले 15 मार्च से फैंस से अमिताभ बच्चन की मुलाकात नहीं हुई हैं। सन्डे दर्शन के रद्द होने की उन्होंने खुद ट्विटर पर बताया था। बिग बी ने अपने ट्वीट में 15 मार्च को लिखा था, सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना है कि वे आज शाम को जलसा के गेट पर न आएं। संडे मीट के लिए मैं नहीं आ रहा हूं। सावधानी अपनाएं, सुरक्षित रहें। संडे का दर्शन जलसा पर कैंसिल है, कृपया यहां जमा न हों।
परम्परा शुरू हुई थी 37 साल पहले 

फैंस से मुलाकात की तस्वीरें अमिताभ बच्चन हर सन्डे सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग पर साझा करते आ रहे हैं। साल 1982 में यह सिलसिला शुरू हुआ था जी साल 2019 तक बिना रुकावट आये चला आ रहा है। लेकिन उनके बीमार होने से पिछले साल और अब कोरोना वायरस महामारी के कारण इस वजह से इसमें थोड़ी रुकावट आ गयी है। 

Desk Team