जब नुसरत भरूचा को फैन ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया बेहद खास अंदाज में जवाब

Summary :

देशभर में लॉकडाउन चलने की वजह से सभी सेलेब्स इन दिनों अपने घरों के अंदर पैक है और घर रहकर ही अपना समय बिता रहे हैं।

देशभर में लॉकडाउन चलने की वजह से सभी सेलेब्स इन दिनों अपने घरों के अंदर पैक है और घर रहकर ही अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में लगभग सभी सितारें सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं साथ ही अपने फैन्स को भी अपने बारे में टाइम टू टाइम अपडेट कर रहे हैं। वैसे इन दिनों सेलेब्स का ट्विटर पर #Ask का सिलसिला खूब जोरो शोरों से चल रहा है और इसी के जरिए वह अपने फैंस के तरह-तरह के  सवालों के जवाब देते रहते हैं।
इसके अलावा अपने बारे में भी नए-नए खुलासे करते दिख जाते हैं। अब इसमें एक और नाम शामिल हो गया है और वह कोई और नहीं बल्कि खूबसूरत एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हैं जिन्होंने #AskNushrat के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए हैं।
एक्ट्रेस से फैंस ने किए ढेर सारे सवाल…
हाल ही में नुसरत भरूचा के कई फैंस ने उनसे कई सारे और मजेदार सवाल पूछे। इन सवाल-जवाब के सिलसिले में एक सवाल तो अदाकार की शादी से जुड़ा हुआ था। 
जहां एक और नुसरत भरूचा के फैंस ने उनके फिल्मी इंडस्ट्री में करियर से लेकर सवाल किए तो वहीं   इस बीच अंकित लोखंडे नाम के एक फैन ने नुसरत भरूचा से बेहद दिलचस्प सवाल पूछ लिया। उसने पूछा, ‘आपकी जिंदगी में अभी तक सबसे बड़ी चीज क्या है? इसके जवाब में नुसरत कहती हैं, मैं ऐसे शख्स को ढूंढ रही हूं जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकूं। अपना एक परिवार बना सकूं और उसको अपना कह सकूं। 

वहीं नुसरत भरूचा के एक फैन ने उनके लिए ट्विटर पर ही शादी का प्रस्ताव रखा। फैन ने अपने ट्वीट में लिखा, मेरी डीपी देखो क्या आप मुझसे शादी करने पर विचार करोगे? अब फैन के इस सवाल पर एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, शुक्र है कि मेरी मां ट्विटर पर नहीं हैं। इन सवालों के  अलावा भी नुसरत ने अपने फैंस के कई और भी प्रश्नों के उत्तर दिए। 
एक्ट्रेस इन प्रॉजेक्‍ट्स में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत पिछले साल फिल्‍म ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्‍मान खुराना के साथ दिखीं थी। फिल्म में नुसरत भरूचा और आयुष्मान खुराना की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला। 
साथ ही  फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया था। वहीं आने वाले समय में अदाकारा अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म छलांग में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता कर रहे हैं।

Desk Team