बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का एक सालों पुराना पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का उनके बेटे के लिए जो प्यार है वो साफ़ दिखाई दे रहा है। आपको बता दे ये पोस्ट कुछ हफ्तों या महीनो नहीं बल्कि सालों पुराना है। दरअसल, जब माधुरी का बेटा अरीन नेने 18 साल का हुआ था तब उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया था।

ये बात है 17 मार्च 2021 की जब अरीन ने युवावस्था की इस दहलीज पर कदम रखा था। हालांकि इस उम्र में आकर भी वो अपने मां-पापा के लाडले ही हैं। ऐसे में माधुरी ने बेटे के बर्थडे के खास मौके पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए बेटे संग अपनी कुछ थ्रोबैक फोटो और बूमरैंग शेयर किए थे। इसके साथ ही माधुरी ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए उसे उसकी जिम्मेदारियों से भी रूबरू कराया था।

एक फोटो सामने आई थी जिसमे माधुरी अपने नन्हें अरीन को पकड़े हंसती नजर आई थी। दोनों की ये खूबसूरत थ्रोबैक फोटो अरीन के बचपन की है। वहीं बात अगर बूमरैंग की करें तो, उसमे माधुरी मुस्कुराते हुए प्यार से अपने बेटे अरीन के गाल खींचते हुए उसे लाड लड़ती दिखाई दी।

सिर्फ इतना ही नहीं अरीन को उसके 18वें बर्थडे की विशिज़ देते हुए उन्होंने प्यारा सा नोट लिखा- ‘मेरा बेबी आज ऑफिशियली एडल्ट बन गया है। हैप्पी 18th बर्थडे अरिन। बस याद रखना कि आजादी के साथ जिम्मेदारियां भी आती हैं। आज से ये दुनिया तुम्हारी है, मजे करो, सुरक्षित रहो और चमकते रहो और अपनी लाइफ को अच्छे से जियो और तुम्हे जो भी मौके मिले उसका पूरा फायदा उठाओ और मैं यही उम्मीद करती हूं कि तुम जो सफर तय करो वो कभी न भुलाया जाने और रोमांच से भरा हो, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। लव यू’
माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट में दोनों मां-बेटे की बॉन्डिंग साफ दिखाई दी थी। इसे देखकर ये साफ हो गया कि वे अपने बेटे के साथ एक मां ही नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह भी रहती हैं। आपको बता दें, माधुरी ने लॉकडाउन के समय भी कुछ फैमिली वीडियोज शेयर किए थे। जिसमे अरीन के टैलेंटेड होने का सबूत मिला था।
एक वीडियो में अरीन शानदार तबला बजाते दिखे तो वहीं, उनकी ताल पर माधुरी नाचती नज़र आई। इन वीडियोज को देखकर कह सकते हैं कि माधुरी ने अपने बच्चों अच्छी परवरिश दी है और साथ ही कला की शिक्षा भी।


Download Android App
Download iOS App



