महाभारत के ‘कृष्ण’ Nitish Bharadwaj ने IAS पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Summary :

Nitish Bharadwaj  : महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न का आरोप लगाया है, और उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाई है। Nitish Bharadwaj  :  22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी पहुंचे थे, जिसके बाद वो सुर्खियों में रहे. अब नितीश ने अपनी IAS पत्नी पर कथित उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. वर्तमान में नितीश की पत्नी स्मिता गेट मप्र मानवाधिकार आयोग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर तैनात हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी के खिलाफ…

Nitish Bharadwaj  : महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न का आरोप लगाया है, और उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाई है।

Nitish Bharadwaj  :  22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी पहुंचे थे, जिसके बाद वो सुर्खियों में रहे. अब नितीश ने अपनी IAS पत्नी पर कथित उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. वर्तमान में नितीश की पत्नी स्मिता गेट मप्र मानवाधिकार आयोग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर तैनात हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

फ्री प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर भारद्वाज ने इस मामले में बुधवार, 14 फरवरी को भोपाल के पुलिस आयुक्त (CP) हरिनारायणाचारी मिश्रा से बात की और अपनी पत्नी के खिलाफ एक लिखित में शिकायत दी। अपनी शिकायत में नितीश ने बताया कि उनकी शादी को 12 साल हुए थे और 2018 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी, मामला अभी कोर्ट में है। एक्टर ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि वो उन्हें अपनी जुड़वां बेटियों- देवयानी और शिवरंजनी से नहीं मिलने देतीं. भारद्वाज ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि उन्हें अपनी बेटियों से मिलने से रोकने के लिए स्मिता कथित तौर पर बच्चों का स्कूल चेंज करती रहती हैं, जिससे वो मेंटली डिस्टर्ब हुए हैं।

नितीश भारद्वाज ने इस मामले में सीपी से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने की गुजारिश की कि वो अपनी बेटियों से मिल सकें. सीपी ने फ्री प्रेस को बताया कि उन्हें भारद्वाज से एक शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी फाल्गुनी दीक्षित को मामला सौंपा गया है और वे इसे देखेंगी। अपने एक पुराने इंटरव्यू में नितीश ने तलाक को मौत से भी ज्यादा दर्दनाक बताया था। उन्होंने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हां हमने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, हमारे अलग होने की असल वजह क्या है, मैं उस डिटेल में नहीं जाना चाहता. हमारा केस अभी कोर्ट में चल रहा है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि तलाक मौत से भी ज्यादा दर्दनाक होता है क्योंकि आप एक खालीपन में जी रहे होते हैं।’

नितीश भारद्वाज ने इस मामले में सीपी से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने की गुजारिश की कि वो अपनी बेटियों से मिल सकें. सीपी ने फ्री प्रेस को बताया कि उन्हें भारद्वाज से एक शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी फाल्गुनी दीक्षित को मामला सौंपा गया है और वे इसे देखेंगी। अपने एक पुराने इंटरव्यू में नितीश ने तलाक को मौत से भी ज्यादा दर्दनाक बताया था। उन्होंने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हां हमने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, हमारे अलग होने की असल वजह क्या है, मैं उस डिटेल में नहीं जाना चाहता। हमारा केस अभी कोर्ट में चल रहा है. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि तलाक मौत से भी ज्यादा दर्दनाक होता है क्योंकि आप एक खालीपन में जी रहे होते हैं।’

Desk Team