Mahavatar Narsimha: Box Office पर बना बड़ा रिकॉर्ड, 3 दिन में ही कमा डाले करोड़ों!

Summary :

Mahavatar Narsimha : बॉक्स ऑफिस पर जब सबकी नजरें अहान पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ पर टिकी थीं, तभी एक और फिल्म ने चुपचाप आते ही धमाका कर दिया। हम बात कर रहे हैं ‘महावतार नरसिम्हा’ की, जो केवल तीन दिनों में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है। चलिए जानते है Mahavatar Narsimha Box Office Collection  एक एनिमेटेड फिल्म, जिसने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड अक्सर एनिमेटेड फिल्में बच्चों तक ही सीमित मानी जाती हैं, लेकिन ‘Mahavatar Narsimha ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। इस पौराणिक एनिमेशन फिल्म को जब 3 दिन…

Mahavatar Narsimha : बॉक्स ऑफिस पर जब सबकी नजरें अहान पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ पर टिकी थीं, तभी एक और फिल्म ने चुपचाप आते ही धमाका कर दिया। हम बात कर रहे हैं ‘महावतार नरसिम्हा’ की, जो केवल तीन दिनों में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है। चलिए जानते है Mahavatar Narsimha Box Office Collection

Mahavatar Narsimha

 एक एनिमेटेड फिल्म, जिसने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

अक्सर एनिमेटेड फिल्में बच्चों तक ही सीमित मानी जाती हैं, लेकिन ‘Mahavatar Narsimha ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। इस पौराणिक एनिमेशन फिल्म को जब 3 दिन पहले रिलीज किया गया था, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी ओपनिंग लेगी। लेकिन इस फिल्म ने तीन दिन में ही लगभग ₹15.85 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection

 पहले दिन की शुरुआत धीमी, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ ने किया कमाल

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने ₹1.75 करोड़ की कमाई की, जिसमें हिंदी वर्जन का योगदान ₹1.35 करोड़ था। शुरुआत में भले ही यह कलेक्शन औसत माना गया, लेकिन जैसे-जैसे दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यूज आने लगे, वैसे-वैसे थिएटर में भीड़ बढ़ने लगी।

दूसरे दिन फिल्म ने ₹4.6 करोड़ की कमाई की, जिसमें हिंदी से ₹3.25 करोड़ आए। और फिर तीसरे दिन तो जैसे बंपर रविवार बन गया—फिल्म ने ₹9.5 करोड़ का धमाका कर दिया, और हिंदी से ₹6.85 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई हुई।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection

Mahavatar Narsimha Box Office Collection

इस फिल्म ने साल 2005 में रिलीज हुई ‘हनुमान’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। जहां हनुमान ने ₹5.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 3 दिनों में ही यह आंकड़ा ट्रिपल कर दिया।

अब यह फिल्म इंडियन एनिमेटेड फिल्मों की टॉप ग्रॉसर लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गई है। यह सफलता न केवल इस फिल्म के लिए बड़ी बात है, बल्कि भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।

Mahavatar Narsimha
Mahavatar Narsimha

Mahavatar Narsimha की कहानी

Mahavatar Narsimha का निर्देशन किया है अश्विन कुमार ने, और इसका निर्माण किया है होम्बले फिल्म्स ने, जो कि पहले ‘केजीएफ’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुकी है।

फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिम्हा के पौराणिक चरित्र पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि कैसे भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप की अत्याचारों से भक्त प्रह्लाद की रक्षा की और आधे सिंह, आधे मानव के रूप में अवतार लिया।

इस कथा को 3D एनिमेशन, शानदार वीएफएक्स, और गहराई से की गई रिसर्च के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। यही वजह है कि यह फिल्म न सिर्फ बच्चों को, बल्कि युवाओं और बड़ों को भी खूब पसंद आ रही है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection
Mahavatar Narsimha Box Office Collection

 सोशल मीडिया पर मचा हुआ है हंगामा

ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर #MahavatarNarsimha ट्रेंड कर रहा है। लोग फिल्म की क्वालिटी, विजुअल्स और भावनात्मक कहानी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

कई यूजर्स का कहना है कि –

“हमने ऐसी एनिमेटेड फिल्म पहले कभी नहीं देखी।”
“ये सिर्फ बच्चों की फिल्म नहीं है, ये हमारी संस्कृति और आस्था का आधुनिक रूप है।”

Mahavatar Narsimha Box Office Collection

क्या ‘महावतार नरसिम्हा’ बदल सकता है भारतीय एनीमेशन का भविष्य?

अब जब यह फिल्म एक कमर्शियल हिट साबित हो चुकी है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में और कितनी पौराणिक कहानियां इसी अंदाज में प्रस्तुत की जाती हैं।

बॉलीवुड और टॉलीवुड के निर्माता अब यह समझ चुके हैं कि अगर कंटेंट दमदार हो, तो मीडियम चाहे एनिमेशन ही क्यों न हो, दर्शक जरूर जुड़ते हैं।

Also Read: Mahavatar Narsimha Film Review: विष्णु के नरसिंह अवतार की कहानी कर देगी आपको भी इमोशनल

Arpita Singh