महेश भट्ट ने बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की कभी बदली थी किस्मत

Summary :

बॉलीवुड की दुनिया में महेश भट्ट एक ऐसे फिल्मकार के रूप में जाने जाते हैं। जो किसी न किसी सनसनी को लेकर फिल्म बनाते हैं और कम पैसे ज्यादा मुनाफा कमाते हैं।

बॉलीवुड की दुनिया में महेश भट्ट एक ऐसे फिल्मकार के रूप में जाने जाते हैं। जो किसी न किसी सनसनी को लेकर फिल्म बनाते हैं और कम पैसे ज्यादा मुनाफा कमाते हैं। और बस इतना ही नहीं महेश भट्ट बॉलीवुड में नए चेहरों की एंट्री भी करवाते हैं। बता दें कि जिन अभिनेत्रियों को महेश भट्ट ने लॉन्च किया है। भट्ट कैंप से लॉन्च हुई कई हीरोइन को नेशनल अवॉर्ड तक भी मिल चुके हैं।

1. अनु अग्रवाल

फिल्म आशिकी में काम करने वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल कि फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। इस फिल्म के बाद अनु को कई सारे फिल्म करने के कई सारे चांस भी मिले लेकिन साल 1999 में इनका कार एक्सीडेंट हो गया और इस एक्सीडेंट के बाद वो अध्यात्म में चली गई।

2. सनी लियोनी

पोर्न स्‍टार सनी लियोन को महेश भट्ट ने बिग बॉस के घर में देखा था और वहीं से उन्‍हें अपनी फिल्‍म ‘जिस्‍म-2’ के लिए लॉन्‍च कर लिया था।  सनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी इस फिल्म के बोल्ड सीन के लिए पॉपुलर हुई थीं।

3. कंगना रनौत

कंगना रनौत ने साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज कंगना आज बॉलीवुड की क्वीन बन चुकीं हैं। कंगना अपने बेबाक स्वभाव के लिए भी पहचानी जाती हैं और भट्ट कैंप के लिए ना जाने कितनी फिल्मों में अब तक काम कर चुकी हैं।

4. बिपाशा बासु

बिपाशा बसु को भी भट्ट कैंप ने ही लॉन्‍च किया। बिपाशा ने साल 2001 में फिल्‍म ‘अजनबी’ से डेब्‍यू किया। लेकिन उन्‍होंने स्‍टारडम साल 2002 में फिल्‍म ‘राज’ और ‘जिस्‍म’ से मिला।

5. पूजा भट्ट

साल 1989 में आई फिल्म ‘डैडी’ से महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा को लॉन्च किया था। उस समय पूजा महज 18 साल की थीं। इसके बाद पूजा ने ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘चाहत’, ‘सड़क’ और ‘जख्म’ जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया था।

इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है #10 YearsChallenge, बॉलीवुड सेलेब्स भी मैदान में

 

Desk Team