टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता महेश ठाकुर अचानक
सुर्खियों में आ गए हैं। महेश ठाकुर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, एक्टर ने एक
शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर ने 5.43 करोड़ रुपये की
धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर
दी है।
दरअसल, सलमान खान की फिल्म ‘हम साथ-साथ है’ में उनके जीजा का किरदार निभाने वाले एक्टर महेश ठाकुर के
साथ किसी ने ठगी की है। इसी के चलते अभिनेता ने 21 सितंबर की सुबह अंबोली पुलिस
स्टेशन में मयंक गोयल नाम के शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। एक्टर
इन दिनों फिल्मों से ज्यादा छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं।
वहीं एक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि एक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर अदालती कार्रवाई और दस्तावेजों के नाम पर उनसे 5.43 करोड़ रुपये की ठगी
की गई है। शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत पुलिस ने मुकदमा
दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
गौरतलब है कि महेश ठाकुर ‘हम साथ साथ हैं‘, ‘हमको दीवाना कर
गए‘, ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक‘, ‘आशिकी 2‘, ‘जय हो‘ सहित कई फिल्मों में नजर आए थे। वहीं छोटे
पर्दे पर महेश ने सीरियल ‘तू तू मैं मैं‘ से अपनी एक अलग पहचान
बनाई थी। आज वो टीवी की दुनिया के जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। छोटे पर्दे पर
महेश ने ‘स्वाभिमान‘,
‘आहट‘, ‘शरारत‘, ‘ससुराल गेंदा फूल‘, ‘इश्कबाज‘ में भी अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App





