टीवी का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट्स माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा आये दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। माहिरा-पारस की मुलाकात रियलिटी शो पर हुई और तभी से यह दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए।

वैसे ये दोनों शो में भी साथ ही दिखाई देते थे और अब शो ख़त्म हो जानें के बाद भी दोनों कलाकार सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं और इनका बॉन्ड काफी मजबूत है। खैर,हालिया में एक लाइव चैट के दौरान माहिरा ने पारस से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। तो चलिए जानते हैं माहिरा ने पारस के लिए क्या कहा…

एक-दूसरे पर है विश्वास…
माहिरा का कहना है हम एक-दूसरे के प्रति ईमानदार हैं और हमारा बॉन्ड इतना मजबूत है कि लोगों को लगता है कि कैसे ये इतने अच्छे दोस्त हैं। हमारा बॉन्ड हमेशा के लिए है। मैं इतनी आसानी से किसी के साथ इस तरह नहीं जुड़ती हूं और अब जब पारस मेरा दोस्त है, मैं इस बॉन्ड को जीवनभर बनाए रखूंगी।

यह पूछे जाने पर कि पारस के साथ लिंकअप की खबरों से उनकी दोस्ती प्रभावित होती है, माहिरा ने कहा, ‘पहले भी लोगों ने बहुत सारी चीजें कहीं और वे अभी भी कहते रहते हैं। मुझे लगता है कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। लोग हमारे बारे में अच्छी और बुरी दोनों चीजें कहते हैं लेकिन इससे हमें सच में फर्क नहीं पड़ता है।

मां पारस को पसंद करती हैं
माहिरा का कहना यह भी है कि मां का पारस के साथ बहुत लगाव हो गया है और वह उन्हें बहुत प्यार करती हैं,पसंद करती हैं। इतना ही नहीं मां कि अब मुझसे ज्यादा उनकी पारस से बनती है। मैं बहुत कॉल नहीं करती लेकिन मां को उसके साथ चैटिंग करना पसंद है जैसे तुझे पता है ये हुआ वो हुआ।

जब माहिरा से सवाल किया गया कि लॉकडाउन में वो पारस से कैसे बातचीत कर रही हैं, इस पर माहिरा का कहना है कि हम एक-दूसरे से वीडियो कॉल पर बात करते हैं और मस्ती करते हैं। ऑनलाइन लूडो खेलते हुए उसे हराने की फीलिंग ही अलग है।

अब माहिरा-पारस एक दूसरे के काफी करीब

बिग बॉस के घर करीब 5 महीनों तक माहिरा और पारस एक दूसरे के काफी करीब रहे। इसके बाद पारस का खुद कहना था कि उन्हें माहिरा के आसपास रहने की आदत सी हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



