अपने लुक को बनाए Classy और ट्राई करें बॉलीवुड एक्ट्रेस के ये Stylish Blouse

Summary :

साड़ी के साथ ट्राई करें ये एक्ट्रेस के ट्रेंडी ब्लाउज

कियारा अडवाणी ने इसमें वाइट साड़ी के साथ कढ़ाई वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, एक्ट्रेस के इस क्लासिक चिकनकारी लुक को आप भी ट्राई कर सकती हैं।

सोनम ने इस पिंक साड़ी के साथ बटरफ्लाई शेप ब्लाउज पहना है, जिसके ऊपर उन्होंने शिफॉन केप कैरी किया है।

जेनेलिया देशमुख ने अपनी इस सेक्विन साड़ी के साथ मैचिंग रंग का नेट हॉल्टर नेक ब्लाउज़ पहना है, जो काफी एलेगेंट लग रहा है।

करीना कपूर ने इसमें मैटेलिक गुलाबी रंग की साड़ी के साथ साटन स्ट्रैपी ब्रालेट ब्लाउज कैरी किया है, जिसकी नेकलाइन को डीप रखा गया है।

दीपिका ने इसमें वाइट रफल्ड साड़ी के साथ कस्टम-मेड मोतियों वाला ब्लाउज पहना है, जो उन्हें आपको हटकर दिखा रहा है।

कश्मीरी कढ़ाई वाले इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने फ्लोरल जरी वर्क किया हुआ ब्लाउज कैरी किया है, जो उन्हें काफी क्लासी दिखा रहा है।

रॉ सिल्क गोल्डन लहंगे के साथ दीया मिर्ज़ा ने स्लीवलेस ट्यूब स्टाइल की चोली पहनी, जो उनके लुक को काफी डिफरेंट दिखा रही है।

भूमि ने इसमें प्रिंटेड स्लीक साड़ी के साथ कस्टम-मेड स्टेटमेंट स्लीवलेस ब्लाउज़ डिज़ाइन किया है।

माधुरी दीक्षित ने इसमें शिम्मरी स्ट्रैपलेस ब्लाउज पहना है, जिसके साथ उन्होंने रफ़ल्ड पल्लू वाली साड़ी पहनी है।

आप भी एक्ट्रेस के इन ब्लाउज के लुक्स को रीक्रिएट कर स्टाइल स्टेटमेंट सेट कर सकती हैं।

Yashika Jandwani