टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस जल्द ही शुरू होने वाला है। दर्शक इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार का बिग बॉस वैसे भी बहुत खास होगा। पहली बार ऐसा होगा कि शो का प्रीमियर टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर होगा। दरअसल, शो के पहले 6 हफ्ते ओटीटी पर पहले दिखाए जाएंगे। अब बताते हैं शो को होस्ट कौन करेगा। वैसे तो सलमान खान ही हर बार की तरह शो को होस्ट करेंगे, लेकिन ओटीटी पर जो शो को होस्ट करने वाले हैं वो हैं करण जौहर। जी हां, करण, बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर डिजिटल स्पेस के लिए सलमान खान का रियलिटी शो को होस्ट करेंगे। VOOT ने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के प्रीमियर की घोषणा की है और शो के पहले छह हफ्ते के एपिसोड दर्शक सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। खास बात ये है कि दर्शक शो 24X7 देख सकते हैं। मेकर्स द्वारा की गयी इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी एक्ससिटेड है।

वैसे बता दें कि करण से पहले सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी इसके लिए सामने आया था। ऐसा कहा जा रहा था कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करेंगे, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक करण का नाम इसके लिए फाइनल किया गया है।

हालांकि अभी तक मेकर्स या करण की तरफ से कोई ऑफिशयल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन देखना होगा कि करण इस शो को कैसे होस्ट करते हैं और दर्शकों से उन्हें कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा। इस बार शो में कॉमन लोग भी आने वाले हैं जिनकी सेलेब्स से खूब टक्कर होगी। मेकर्स ने वादा किया है कि ये सीजन फुल एंटरटेनमेंट और इमोशन्स से भरा होगा इसलिए उन्होंने शो के ओटीटी प्रीमियर की टैगलाइन लिखी है बिग बॉस ओटीटी के मजे लूट, पहली बार स्टार्टिंग ओनली ऑन वूट।


Download Android App
Download iOS App



