शादी के लिए तैयार होते हुए ईशा अंबानी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें अब आई सामने !

Summary :

ईशा अंबानी के लुक की खूब तारीफ हुई है और अब उनके तैयार होने की तस्वीरें और मेकअप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी है जो खूब वायरल हो रही है।

भारत के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का जश्न आखिरकार थम गया है लेकिन इसकी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस ग्रैंड शादी में अपनी भव्यता के लिए पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी और बॉलीवुड हस्तियों से लेकर दुनिया की नामी गिरामी हस्तियां इस शाही शादी में शरीक हुई थी।

बेटी ईशा अंबानी की शादी

आपको बता दें ईशा अंबानी की शादी मशहूर बिजनेसमैन आनंद पीरामल से हुई है। इस शादी की प्री वेडिंग पार्टी उदयपुर में हुई थी और शादी हुई अंबानी परिवार के आलिशान घर एंटीलिया में। इसमें कोई दोराय नहीं है की ईशा अंबानी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थी और दुल्हन के रूप में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

बेटी ईशा अंबानी की शादी

जयमाला की एंट्री से लेकर फेरों की तस्वीरों और वीडियोस में ईशा अंबानी के लुक की खूब तारीफ हुई है और अब उनके तैयार होने की तस्वीरें और मेकअप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयी है जो खूब वायरल हो रही है।

https://www.instagram.com/p/BrjpXDjFM4K/?utm_source=ig_embed

ये तस्वीरें सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट वरदान नायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है ” “My beautiful baby #Bride @_iiishmagish #MakeupbyVardan giving her final touch up and make sure she looks like a #Princess.”

https://www.instagram.com/p/BrU5yF6lnRz/?utm_source=ig_embed

इस तस्वीरों को देखकर हर लड़की ये सपना तो जरूर देख रही होगी की वो भी अपनी शादी में इसी तरह तैयार होकर परियों जैसी खूबसूरत दिखे।

https://www.instagram.com/p/BrVeOxOh_N-/?utm_source=ig_embed

इन तस्वीरों में ईशा की माँ नीता अंबानी भी नजर आ रही है और वो भी भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। मुकेश अंबानी परिवार की लाड़ली ईशा अंबानी की ये शादी कई मायनों से ख़ास रही है।

https://www.instagram.com/p/BrU5CSnB2I1/?utm_source=ig_embed

कहना गलत नहीं होगा की ये शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी थी और इस शादी में पानी की तरफ पैसा बहाया गया। आकंड़ों के अनुसार इस शादी में करीब 725 करोड़ रूपए का खर्च आया है। ख़बरों के मुताबिक जल्द ही मुकेश अंबानी के घर एक और शादी होने जा रही है जो उनके बड़े बेटे आकाश अम्बानी की होगी।

प्रियंका – निक की रिसेप्शन पार्टी में जब काशी बाई से मिले बाजीराव और मस्तानी तो ..

Desk Team