एक्टर और कॉमेडियन वीर दास को आज कौन नहीं जनता। उन्होंने अपने बेबाक बयानों से सभी का दिल जीता हैं। लेकिन हाल ही में वीर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे वह विवादों में घिर गए हैं। दरअसल वीर के एक बयान से ट्रांसजेंडर समुदाय की भावनाओं को आहत पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक्टर ने कुछ अनुचित शब्दों का प्रयोग किया था, और उसी के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। हालाँकि विवाद बढ़ता देख अभिनेता ने माफी मांगते हुए बयान दिया। उन्होंने खुलकर अपने बयान के लिए माफी मांगी है।
दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि एक्टर ने हाल ही में अपने ने अपने YouTube चैनल पर अपलोड किए गए #TenOnTen के नए एपिसोड में ट्रांसजेंडर समुदाय और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को लेकर मजाक बनाया और कुछ अनुचित शब्दों का भी इस्तेमाल किया। लेकिन, अब अपने एक निराश फैंस से इसे लेकर शिकायत मिलने के बाद एक्टर ने अपनी गलती मानते हुए इस पर बात भी की है।

वीर दास ने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘मैंने New Ten On Ten एपिसोड में ट्रांस समुदाय पर एक जोक किया था, जिससे ट्रांस कम्यूनिटी का मेरा एक दोस्त काफी हर्ट हुआ। मुझे पता है क्यों। उस समय मेरा इरादा यह कहना था कि ट्रांस लोगों में साहस है जो सरकार कभी नहीं कर सकती थी उन्होंने कर दिखाया। लेकिन, मैंने गड़बड़ कर दी। इसका विपरीत प्रभाव पड़ा ।
अब अभिनेता ने माफी मांगते हुए कहा, ‘मैंने गलती की है।’ उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज करने वाले क्वीर फैन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘मेरे जोक का विपरीत प्रभाव हुआ…और आपके संघर्ष को महत्वहीन बना दिया।’


Download Android App
Download iOS App



