मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बिकिनी-रैप पैंट अवतार में शेयर की बेहद बोल्ड फोटो

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका इंटरनेट पर काफी ज्यादा सक्रिय हैं, ऐसे में अदाकारा अपनी बोल्ड और कूल तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यूं तो मलाइका का सोशल मीडिया अकाउंट उनके जिम और एक्सरसाइज के फोटोज और वीडियो से भरमार हैं, लेकिन इस बीच उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें  वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अदाकारा काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
ऐसा अक्सर होता है जब मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरत तस्वीरों के जरिये सोशल मीडिया पर आग लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में एक बार फिर मलाइका का बोल्ड अवतार इंटरनेट पर जमकर छाया हुआ है, लेकिन इस बार मलाइका कुछ न्यू स्टाइल जैसे रैप पैंट पहनकर कहर बरपा रही हैं। साथ ही अब अदाकारा की ये तस्वीरें  तेजी से वायरल हो रही हैं।
मलाइका अरोड़ा का ऐसा नया हॉट लुक देख फैंस लट्टू हुए जा रहे हैं। खास बात एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्पोर्ट्स शूज के साथ कंप्लीट किया है। हमेशा की तरह इस बार भी मलाइका अपने लुक्स से हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रही हैं।
वैसे मलाइका अरोड़ा उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं, जो अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कोरोना से ठीक होने के बाद का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया था। वैसे मलाइका अपने देसी अंदाज से लेकर हॉट एंड बोल्ड लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं।  
कई बॉलीवुड सॉन्ग्स के अलावा डांस का जलवा दिखा चुकी हैं मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। हालांकि ये कपल कब तक शादी कर सकता है फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।  

Desk Team