मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले साल तक कर सकते हैं शादी

Summary :

बॉलीवुड में पिछले कई दिनों से साथ दिखाई दे रहे एक लवबर्डस जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करने वाले हैं। यह लव बड्र्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड में पिछले कई दिनों से साथ दिखाई दे रहे एक लवबर्डस जल्द ही अपनी शादी की घोषणा करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक भी मीडिया से लुका छिपी खेलने वाले यह लव बड्र्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही अपने रिश्ते को अब शादी में बदलने वाले हैं। कुछ दिन पहले इटली में जब मलाइका का बर्थडे मना कर यह कपल मुंबई वापस आए तो इन्हें एक दूसरे का हाथ थामे चलते कैमरे में कैप्चर किया गया था। और तभी से यह जोड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।

जल्द कर देंगे अपनी शादी की घोषणा

बता दें कि अर्जुन और मलाइका अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और दोनों जल्द ही इसकी घोषणा भी करने वाले हैं। हाल ही में यह कपल अबु धाबी में स्पॉट हुआ था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों जबरदस्त ट्रोल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के आदी हो चुके हैं।

 मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में बेहद खुश हैं। ऐसे में दोनों इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल शादी कर सकते हैं। आपको बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान को साल 2017 में तलाक दे दिया था।

अर्जुन कपूर पिछले दिनों कलर्स चैनल के शो इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में पहुंचे थे। इस शो का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें अर्जुन कपूर मलाइका का हाथ पकड़ कर स्‍टेज पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/BpKnqTdBGDX/?utm_source=ig_embed

मलाइका इंडियाज गॉट टैलेंट’ को जज कर रही हैं। वहीं अर्जुन अपनी फिल्म नमस्ते लंदन का प्रमोशन करने के लिए इस रियलिटी शो में परिणीति चोपड़ा के साथ पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/BoxFtgrBMtj/?utm_source=ig_embed

यहां अर्जुन और मलाइका ने साथ में स्टेज पर डांस किया था। अपनी बर्थडे से एक रात पहले भी अर्जुन और मलाइका मिलान एयरपोर्ट पर देखे गए थे ।

Desk Team