बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है जो अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। मलाइका की चाल हो या फिर उनका फैशन स्टाइल हर वक्त लोगों की नजरों में बना रहता है। सालों की शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने तलाक से खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं, अब वो खुद से उम्र में छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। इस बात को लेकर भी अक्सर उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं।

हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर लोगों की बातों का कोई असर नहीं पड़ता है और अब तो स्टार कपल का रिश्ता पहले भी काफी मजबूत हो गया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। हर बार मलाइका अरोड़ा से उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल किया जाता है। मगर अब एक्ट्रेस ने बता दिया है कि वो दूसरी शादी करने के बारे में सोच रही हैं।

जी हां आपने सही सुना। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अब एक बार शादी करने के बारे में विचार कर रही हैं। हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलासा किया है कि वो शादी करने के बारे में सोच रही हैं मगर वो फिलहाल इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती हैं।

जब एक्ट्रेस ये सवाल पूछा गया है कि वो अर्जुन कपूर संग शादी के बारे में क्या सोचती है तो मलाइका अरोड़ा ने कहा कि “बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। मैं प्यार में यकीन करती हूं… लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं…सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है।”

इतना ही नहीं इसी के साथ एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जब मैं बहुत छोटा थी, तो किसी ने मुझसे कहा कि रिश्ता एक पौधे की तरह होता है…आप बीज बोते हैं और आपको इसे विकसित होने के लिए पानी देना पड़ता है…इसलिए रिश्ता अलग नहीं है. इसमें आप शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते…एक दूसरे को समझना और उसकी सराहना करना बेहद जरूरी है…और हम अक्सर ऐसा करना भूल जाते हैं…”

बता दें कि अरबाज से अलग होने के बाद से मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है और कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमाटिंक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मलाइका इन दिनों अपने नए गाने ‘तेरा ही ख्याल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस गाने में उनके साथ फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा नजर आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



