बॉलीवुड के लवबर्ड कहे जाने वाला कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना बहुत अच्छा लगता है। अरे…अरे ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि दोनों की पार्टी या रेस्टोंरेट की तस्वीरें खुद इस बात का सबूत है। खैर। हाल ही में मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में शिरकत की।

इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की साथ ही अपनी फीलिंग्स भी शेयर की। मलाइका ने खुद बताया कि वो किस तरह की शादी करने की चाहत रखती हैं।

मलाइका ने अपनी ड्रीम वेंडिग के बारे में बात करते हुए कहा मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। Elie saab गाउन पहनना है। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा लगता है।

मलाइका ने नेहा से बातचीत के दौरान अर्जुन से जुड़ी कुछ और बातों का भी खुलासा किया। मलाइका ने कहा अर्जुन को ऐसा लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती हूं,जबकि वो मेरी सारी अच्छी फोटोज लेता है।
.jpg)
जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका ने कुछ समय पहले ही अर्जुन के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए सभी के सामने ये रिश्ता स्वीकार किया था। मलाइका ने अर्जुन के साथ एक बेहद रोमांटिक पोज देते हुए कैप्शन लिखा था जिसके बाद सभी को कन्फर्म हुआ कि यह दोनों स्टार्स रिलेशनशिप में है।

मलाइका अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने बीते कुछ दिनों पहले बेटे अरहान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जो खूब छाई रही। इससे पहले अरहान अपनी मां मलाइका की बर्थडे पार्टी में भी दिखाई दिए थे।
.jpg)
दिलचस्प बात यह है कि पार्टी में अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। मलाइका के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी।

अपने जन्मदिन पर मलाइका सिल्वर कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत नजर आई। मलाइका की बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



