मलाइका अरोड़ा हर दम अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से चर्चा में छाई रहती हैं, अब वो फिर अदाकारा का जिम लुक हो या कोई फोटोशूट वो ज्यादातार बार फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो जाती है। वहीं एक्ट्रेस पिछले कुछ वक्त से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, ऐसे में फैंस दोनों की शादी होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अब इस कपल की शादी कब तक होगी फिलहाल इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अर्जुन से शादी से पहले मलाइका अरोड़ा को बेटी गोद लेने की ख्वाहिश है।

बेटे अरहान से की बात…
मलाइका ने बताया कि वो हमेशा से ही एक बेटी की मां बनना चाहती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मलाइका जल्द की बेटी को अडोप्ट कर सकती हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा एक बेटी को गोद लेकर उसे अपने परिवार का हिस्सा बनाना चाहती हैं। इस बात को लेकर एक्ट्रेस अपने बेटे अरहान से बात करती हैं। दरअसल, मलाइका का कहना है कि काश मेरी एक बेटी होती, तो मैं उसे एक परिवार देती। मलाइका अपने बेटे अरहान को खूब प्यार करती हैं, लेकिन उनकी इच्छा है कि वह एक बेटी गोद लें।

अभिनेत्री बताती हैं उनके कई दोस्तों ने बच्चों को गोद लिया है। बच्चे आपके जीवन को खुशियों से भर देते हैं। यूं तो मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ कई चीजों को लेकर बातें करती है इन्हीं में एक बेटी को गोद लेने की बात भी शामिल है। एक्ट्रेस बताया मैं बेटे के साथ इस संभावना पर चर्चा करती हूं कि कैसे बेटी गोद ली जाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।

उनका कहना यह भी है कि वह ऐसी फैमिली से आती हैं, जहां लड़कियां हैं। लेकिन अब उनको एक बेटी की कमी बहुत ज्यादा महसूस होती है , जिसके वजह से वो एक बच्ची को गोद लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दिल की भावना एक बेटी गोद लेने की है। इसे लेकर मैं अपने बेटे अरहान के साथ चर्चा करती हूं। उन्होंने कहा कि मेरी एक बहन है, जिसके साथ मैं सारी चीजें शेयर करती हूं। मेरी मन है अगर मेरी एक बेटी होती, तो मैं उसे तैयार करती।

बता दें कि अरहान, मलाइका अरोड़ा और उनके पूर्व पति अरबाज खान के बेटे हैं। अरबाज और मलाइका ने साल 2017 में तलाक लिया था। जिसके बाद अब मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में है। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार जताते हुए नजर आ जाते हैं। वहीं एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर में व्यस्त हैं। वहीं उन्होंने हाल ही में बिग बॉस ओटीटी की प्रीमियर रात में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।


Download Android App
Download iOS App



