मुंबई की सड़कों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फल खरीदती हुई दिखाई दीं। फल खरीदते हुए मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा का लूक बहुत ही सिंपल था लेकिन उसमें भी वह कहर ढा रही थीं। चलिए आपको मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीरें दिखाते हैं।

इस दौरान मास्क लगाए हुए भी मलाइका नजर आई। दरअसल कोरोना का संक्रमण मलाइका को हो गया था। इससे स्वस्थ होने के बाद मलाइका अब पूरी तरह से सावधानी बरत रही हैं।

मलाइका के साथ इन तस्वीरों में उनका पेट डॉग भी नजर आ रहा है। दरअसल वह अपने डॉग के साथ सुबह वॉग पर गईं थीं। उसी दौरान की यह तस्वीरें हैं। इस दौरान काफी कैजुअल लुक में मलाइका अरोड़ा नजर आईं।

मलाइका बहुत ही फिटनेस फ्रीक हैं। अपनी फिटनेटस का वह बहुत ध्यान रखती हैं। अक्सर फिटनेटस और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर मलाइक चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

पिछले काफी समय से लव लाइफ को लेकर भी मलाइका सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी के कई सालों बाद अरबाज खान से मलाइका ने तलाक ले लिया था। अब वह एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।



Download Android App
Download iOS App



