बॉलीवुड की आइटम
गर्ल मलाइका अरोड़ा भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं लेकिन इसके बावजूद
उनकी आज भी उनकी फैन फॉलोइंग उसी तरह बरकरार है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बोल्ड अवतार
को लेकर चर्चा में बनी रहती है। मलाइका हमेशा अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में
दिखाई देती है और उनके आउटफिट की चर्चा तो फैंस के बीच होती ही रहती है।
मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी तरीके से पैपराजी का ध्यान अपनी तरफ कर ही लेती है। इसी कड़ी
में मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसमें उनका लुक
और अंदाज दोनों ही देखने लायक हैं। हालांकि एक बार फिर अभिनेत्री अपनी वॉक को लेकर
ट्रोलर्स की नजरों में आ गई है। इस वीडियो पर फैंस के काफी रिएक्शन आ रहे है।
इस वीडियो को एक
पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता
है कि मलाइका अपने हाथ में एक पेपर लिए चलती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने मल्टीलरक
की लॉन्ग समर ड्रेस के साथ मैचिंग हैट पहनी हुई है। मलाइका ने अपने इस लुक को
उन्होंने स्पोर्ट्स शूज के साथ कम्प्लीट किया है।उनका यह लुक वाकई काफी खूबसूरत लग
रहा है।
इंटरनेट पर यह
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद ट्रोलर्स कॉमेंट बॉक्स में
मलाइका को खरी-कोटी सुना रहे है। एक यूजर ने कमेंट
कर लिखा है,’अगर ये नेचुरली
ऐसे चलती हैं तब तो ठीक है, लेकिन अगर ये शो
ऑफ है तो बहुत खराब है।‘ तो कोई एक्ट्रेस को कॉमेंट
में आंटी बता रहा है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, पहले मलाइका की चाल ऐसी नहीं थी लगता
है इन्होंने अब कुछ कराया है, इतना ही नहीं किसी ने तो एक्ट्रेस की चाल देखकर उन्हें दया
भाई की बता दिया है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा,’ये पक्का अर्जुन
की कैप है।‘ एक अन्य लिखते
हैं,’ये बहुत खूबसूरत हैं,
और अपनी फिटनेस से मुझे काफी मोटिवेट करती हैं।‘
बता दें कि मलाइका पिछले काफी सालों से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
दोनों को अक्सर एक साथ वेकेशन पर जाते स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने
अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह
दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं और एक साथ अपना भविष्य भी देखते हैं।
एक्ट्रेस के इस बयान को सुनने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे है कि यह दोनों जल्द ही
शादी के बंधन में बंधने वाले है।


Download Android App
Download iOS App










